Advertisement

Main Ad

मुरादाबाद - कन्या भ्रूण हत्या करने वाले गिरोह का खुलासा

Spreading News to World by Web....
 मुरादाबाद उत्तर प्रदेश से न्यूज़ इंडिया 17.    -

मुरादाबाद जिले में कन्या भ्रूण हत्या को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश होने के बाद इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। स्वास्थ्य विभाग ने दस लोगों के खिलाफ कन्या भ्रूण हत्या के आरोपों की पुष्टि का हवाला देकर कुंदरकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
तमाम शिकायतें मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कुंदरकी इलाके में सक्रिय गिरोह के बारे में पड़ताल कराई जिसमें कन्या भ्रूण हत्या के आरोपों की तस्दीक हुई। विभाग ने इस मामले में कुंदरकी क्षेत्र के दस लोगों के खिलाफ एफआईआर करा दी है। इनमें आठ महिलाएं हैं। एफआईआर की तहरीर में रेशमा, आलमीन, रिहाना, लक्ष्मी सक्सेना, सीमा, फिरोज आलम, मुमताज बी, किरन, इमराना और नजमुल हसन को नामजद किया गया है। आरोप है कि ये सभी लोग कन्या भ्रूण हत्या के कृत्य में लिप्त हैं। आसपास स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटरों की मदद से इसे अंजाम दे रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग को पिछले कई महीने से इनके बारे में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जिसके आधार पर विभाग ने टीमें भेजकर जांच कराई।