मुरादाबाद - पॉलिथीन बंदी के नाम पर निगम का फर्जीवाड़ा, छोड़नी पड़ी जब्त की गई पॉलिथीन
रिपोर्ट - मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश से जिला प्रभारी सत्यवीर यादव।

counter
नगर निगम के पॉलीथिन अभियान के नाम पर फर्जीवाड़ा होने लगा है। पीतल बस्ती में एक युवक से नगर निगम के एक कर्मचारी ने पॉलीथिन की थैली जब्त कर ली। जुर्माने के नाम पर पांच हजार रुपये मांगे। मामला मेयर और निगम के अफसरों तक पहुंचा तो खलबली मची। बाद में जब्त पॉलीथिन को छुड़वा लिया गया। निगम ने सफाई निरीक्षक से इस बारे में रिपोर्ट मांगी है।
पॉलीथिन के नाम पर जुर्माने वसूलने की कोशिश हुई है। मामला रामपुर रोड पर पीतल बस्ती में सुबह का है। फर्म जा रहे एक युवक जगदीश से पॉलीथिन और कपड़े के थैले जब्त कर लिए गए। निगम कर्मचारियों ने जगदीश से पॉलीथिन को प्रतिबंधित बताया और बीस किलों पॉलीथिन अपने कब्जे में कर ली। युवक ने पॉलीथिन को मानक अनुसार बताया। मगर कर्मचारियों ने पांच हजार रुपये का जुर्माना माना। मामले की सूचना पॉलीथिन एसोसिएशन को मिली तो वे भी पहुंचे। पॉलीथिन बैग्स एसोसिएशन, मुरादाबाद के कार्यकारिणी अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ का कहना था कि पॉलीथिन प्रिंटेंड और 51 माइक्रोन की है। जबकि पांच किलो कपड़े के थैले थे। पर निगम ने उसे जब्त कर लिया। कर्मचारी की सूचना के बाद मेयर से शिकायत की गई। इसकी शिकायत नगर निगम अफसरों से हुई। निगम ने जब्ती की कार्रवाई से पल्ला झाड़ लिया। कहा कि छापेमारी दोपहर से शुरू होती है। हालांकि बाद में मेयर के दखल पर जब्त पॉलीथिन को निगम को छोड़ना पड़ा।

0 Comments