नहटौर - शोभायात्रा के उपरांत नव दुर्गा मंदिर में की गयी देवी देवताओ की प्रतिमाओं की स्थापना
आज बुधवार को नगर के कासमपुर लेखराज स्थित नव दुर्गा मंदिर में भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी, माँ सरस्वती व माँ संतोषी की प्रतिमाये स्थापित की गयी। इस अवसर पर विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की गयी तथा प्रसाद वितरण किया गया।
प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व नगर के मुख्य बाजार स्थित पंचायती मंदिर से एक शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा मुख्य बाजार से निकलते हुए कासमपुर लेखराज स्थित नव दुर्गा मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। ,मंदिर पहुंचने पर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
इसके बाद प्रसाद वितरण व भण्डारे का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा व प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से बालेश कुमार अग्रवाल, अंकुश अग्रवाल (बाबा) कपिल शर्मा, संजय शर्मा (मुनीम जी), राकेश अग्रवाल, मुकेश सर्राफ आदि उपस्थित रहे।
अभी तक पाठक संख्या |
0 Comments