मुरादाबाद - दहेज़ में 5 लाख नकद व कार की माँग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट, एसएसपी के आदेश पर पति समेत 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, जनवरी 14, 2024

मुरादाबाद - दहेज़ में 5 लाख नकद व कार की माँग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट, एसएसपी के आदेश पर पति समेत 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

www.newsindia17.com

सरकार द्वारा दहेज को लेकर तमाम कड़े कानून बना दिए जाने के बाद भी दहेज़ प्रताड़ना में मामलो में कोई विशेष कमी नहीं आ सकी है। आज भी तमाम मीडिया माध्यमों में दहेज़ प्रताड़ना के समाचार सुर्खियों में बने रहते है। ऐसा ही एक मामला मुरादाबाद से प्राप्त हुआ है। जहाँ एक विवाहिता ने पुलिस को दी गयी तहरीर में ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना समेत तमाम संगीन आरोप लगाए है।


महानगर की नागफनी थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसका निकाह 25 मई 2021 को कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक के साथ हुआ था। महिला द्वारा दी गयी तहरीर में बताया गया है कि उसका पति उत्तराचंल के रानीखेत में रहता है। आरोप है कि निकाह के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में 5 लाख रूपये कार की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। आरोप है कि रानीखेत में गर्भवती होने के दौरान 19 नवम्बर 2021 को उसके साथ पति द्वारा की गयी मारपीट में उसका गर्भपात हो गया। इसके बाद वह मुरादाबाद स्थित अपनी ससुराल आ गयी। यहाँ उसके जेठ ने उसको अकेला देखकर उसके साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकते की। इस मामले में पति से शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गयी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 2022 में वह फिर से गर्भवती हुई और 2 जून 2023 को मायके में रहते हुए एक पुत्र को जन्म दिया। आरोप है कि इसके बाद 10 सितम्बर को उसके पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगो ने मायके आकर उससे बच्चा छीनने का प्रयास किया। आरोप है कि लम्बे समय से उसके पति ने उसे कोई खर्चा भी नहीं दिया है।


पीड़िता द्वारा एसएसपी से की गयी शिकायत के बाद नागफनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक थाना नागफनी चमन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति, जेठ, 3 ननद समेत ससुराल पक्ष के 7 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

AtoZSEOTools Web Counter
अभी तक पाठक संख्या