जनपद मेरठ की पल्ल्वपुरम थाना पुलिस ने कल शनिवार की देर रात हुई मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी बदमाश शौकत उर्फ़ मोनी को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा चलाई गयी गोलिया बदमाश के दोनो पैरो मे जा लगी। गंभीर रूप से घायल हुए बदमाश को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि गिरफ्तार किया गया बदमाश शौकत हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ 50 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज है।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि कल शनिवार की देर रात पल्लवपुरम पुलिस और स्वाट टीम लावड़ रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मौके पर पहुंचे बदमाश शौकत उर्फ़ मोनी को पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया। इस पर शौकत उर्फ मोनी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गयी फायरिंग मे दो गोली शौकत के दोनों पैरों में लगी। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के पास से हाल ही में लूटी गई चेन, घटना में इस्तेमाल की गई एक बाइक, एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
एसपी सिटी ने बताया कि यह बदमाश गत 6 नवंबर की शाम पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी कविता (मथुरा में तैनात सीओ ट्रैफिक प्रीतम पाल सिंह की भाभी) से चेन लूट कर फरार हुआ था। उसी दिन कुछ ही देर बाद उसने गणपति एनक्लेव निवासी निशि कालरा (एक मोबाइल व्यापारी की मां) की चेन भी लूटी थी। इन दोनों वारदातों के बाद से पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
.jpg)
