मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश - हनीट्रैप मे फंसा अश्लील वीडियो बनाकर वसूली करने वाले पति -पत्नी गिरफ्तार, सम्भल निवासी महिला के पति से वसूले थे 1.60 लाख - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, नवंबर 22, 2025

मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश - हनीट्रैप मे फंसा अश्लील वीडियो बनाकर वसूली करने वाले पति -पत्नी गिरफ्तार, सम्भल निवासी महिला के पति से वसूले थे 1.60 लाख

www.newsindia17.com
पुलिस गिरफ्त मे आरोपी पति -पत्नी 
मुरादाबाद सिविल लाइन पुलिस ने सीधे सादे लोगो को हनी-ट्रैप मे फंसाकर अवैध वसूली करने वाले एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित एक विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये आरोपियों की पहचान वसीम उर्फ मुन्ना और उसकी पत्नी मुस्कान मूल निवासी चक्कर की मिलक के रूप मे हुई है। बताया गया कि पति -पत्नी इस समय मुगलपुरा में किराए पर रह रहे थे।

मीठी मीठी बातो से शुरू होकर ब्लैकमेलिंग तन पहुंचने वाले इस हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश संभल निवासी फारिया की शिकायत के बाद हुआ है। फारिया द्वारा की गयी शिकायत मे बताया गया था कि उसके पति असीम अहमद को साजिश के तहत हनी-ट्रैप में फंसाकर 1 लाख 60 हजार रुपए की अवैध वसूली की गई है। इस सबका विरोध करने पर आरोपियों ने असीम को जान से मारने की धमकी भी दी थी। महिला द्वारा की गयी शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन्स के पर्यवेक्षण में तत्काल एक टीम का गठन किया गया। टीम ने ठोस साक्ष्य जुटाए और त्वरित कार्रवाई करते हुए 21 नवंबर को दबिश देकर आरोपी वसीम उर्फ मुन्ना और उसकी पत्नी मुस्कान को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में इस गिरोह की कार्यप्रणाली का खुलासा हुआ। आरोपी सोशल मीडिया और फोन कॉल के माध्यम से भोले-भाले लोगों से संपर्क करते थे। योजना के अनुसार गैंग की महिला सदस्य बातचीत कर पीड़ित का भरोसा जीतती थी। इसके बाद पीड़ित को होटल या किसी गुप्त कमरे में बुलाया जाता था। यहाँ कमरे में मौजूद अन्य आरोपी पीड़ित के आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बना लेते थे। इसके बाद आरोपियों द्वारा दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपए की वसूली की जाती थी। पुलिस ने बताया कि इसी तरीके से आरोपी वसीम और मुस्कान ने शाहबाज और उसकी पत्नी सबा उर्फ अलसबा के साथ मिलकर असीम अहमद से ₹1.60 लाख वसूले थे, जिसे उन्होंने आपस में बांट लिया था।
conter12
अभी तक पाठक संख्या