हसनपुर/जिला अमरोहा - प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी विवाहिता ने थाने के गेट पर किया हंगामा, क्षेत्र मे चर्चा का विषय बना विवाहिता का प्रेम प्रसंग - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, फ़रवरी 19, 2026

हसनपुर/जिला अमरोहा - प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी विवाहिता ने थाने के गेट पर किया हंगामा, क्षेत्र मे चर्चा का विषय बना विवाहिता का प्रेम प्रसंग

www.newsindia17.com
एआई जनरेटेड सांकेतिक इमेज 
कल बुधवार देर रात हसनपुर कोतवाली गेट पर प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहाँ एक विवाहिता को लेकर उसके मायके वालों और प्रेमी के परिजनों के बीच जमकर हंगामा, खींचतान और धक्का-मुक्की हुई। विवाहिता अपने प्रेमी के घर जाने की जिद पर अड़ी रही, लेकिन अंततः मायके वाले उसे जबरन अपने साथ ले जाने में कामयाब रहे।


प्राप्त जानकारी के अनुसार हसनपुर निवासी एक युवती का निकाह 01 वर्ष पूर्व कस्बा सैदनगली निवासी युवक के साथ हुआ था। शादी के बाद युवती की आँखे ससुराल के पड़ोस मे रहने वाले एक युवक से लड़ गयी। इसी प्रेम प्रसंग के चलते महिला दो दिन पूर्व ससुराल को छोड़कर सीधे प्रेमी के घर पहुंच गई। इसकी खबर लगते ही मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए और उसे जबरन अपने साथ वापस ले जाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि बुधवार रात विवाहिता ने अपने प्रेमी को फोन कर बताया कि मायके वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। प्रेमिका की पुकार सुनकर प्रेमी अपनी माँ और बहन के साथ उसके घर पहुंच गया। यहाँ दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। स्थिति बिगड़ते देख प्रेमी की माँ ने पुलिस को सूचना दी।


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को हसनपुर कोतवाली ले आई। कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक अपराध अमरपाल सिंह ने विवाहिता को समझाने का प्रयास किया मगर वह अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही और अपने पति से तलाक लेने की बात कही। पुलिस ने उसे मायके वालों के साथ जाने के लिए समझाया।


जैसे ही दोनों पक्ष कोतवाली से बाहर गेट पर आए विवाहिता को लेकर फिर से खींचतान शुरू हो गई। प्रेमी पक्ष उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगा, जिसका मायका पक्ष ने पुरजोर विरोध किया। दोनों पक्षों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और हंगामा हुआ। शोर-शराबा सुनकर दोबारा पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। अंततः मायका पक्ष विवाहिता को अपने साथ ले जाने में सफल रहा।


प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि विवाहिता बालिग है और वह अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी है। हालांकि, फिलहाल वह मायके वालों के साथ गई है। पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है।

conter12
अभी तक पाठक संख्या