मूसाझाग/जिला बिजनौर - विवाहिता की संदिग्ध परिस्तिथियो मे हुई मौत पर परिजनो ने लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे हुआ ये खुलासा - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, फ़रवरी 20, 2026

मूसाझाग/जिला बिजनौर - विवाहिता की संदिग्ध परिस्तिथियो मे हुई मौत पर परिजनो ने लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे हुआ ये खुलासा

www.newsindia17.com
मृतका सुनीता की फाइल फोटो 

जिला बदायूँ के मूसाझाग थाना क्षेत्र से एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज और संतान न होने के कारण प्रताड़ना व हत्या का गंभीर आरोप लगाया है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण फांसी बताया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनीता आयु 24 वर्ष निवासी गाँव चिर्रा की शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व दातागंज कोतवाली क्षेत्र के बसेला गांव निवासी सोनू पुत्र सुरेश पाल सिंह के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार शादी के बाद से ही घर में कलह रहने लगी थी।मृतका के पिता का आरोप है कि शादी के तीन साल बीत जाने के बाद भी संतान न होने पर ससुराल वाले सुनीता को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।


ससुराल पक्ष ने सुनीता के मायके वालों को सूचना दी कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। खबर मिलते ही विवाहिता के परिजन मौके पर पहुंच गए। बेटी का शव देख उन्होंने चीख-पुकार शुरू कर दी और घटना को सोची-समझी हत्या करार देते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी।


मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए तीन डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया गया तथा इस प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदे पर लटकने से होना पाया गया है।


थाना प्रभारी मूसाझाग ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मौके से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।फिलहाल पुलिस मायके पक्ष द्वारा लगाए गए प्रताड़ना के आरोपों की जांच कर रही है और गांव में तनाव को देखते हुए स्थिति पर नजर रखे हुए है।

conter12
अभी तक पाठक संख्या