बिजनौर/उत्तर प्रदेश - बेख़ौफ़ हुए दबंगो ने रोडवेज बस मे मचाया उत्पात, महिला परिचालक व चालक को पीटा, छीनी नकदी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, फ़रवरी 20, 2026

बिजनौर/उत्तर प्रदेश - बेख़ौफ़ हुए दबंगो ने रोडवेज बस मे मचाया उत्पात, महिला परिचालक व चालक को पीटा, छीनी नकदी

www.newsindia17.com
एआई जनरेटेड सांकेतिक चित्र 

आज शुक्रवार की सुबह रोडवेज बस मे सवार 5 युवको ने जमकर उत्पात मचाया। युवको ने महिला परिचालक के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा मारपीट कर नकदी भी छीन ली। दबंगो ने महिला परिचालक को बचाने आये बस के चालक को भी बेरहमी से पीटा। इस घटना के बाद बस मे सवार यात्रियो मे हड़कंप मच गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे चांदपुर डिपो की बस पंजीकरण संख्या UP 23T-3542 सवारियां लेकर बिजनौर से चांदपुर के लिए रवाना हुई थी। बस को चालक हेमंत कुमार चला रहे थे, जबकि रशीदा परिचालक के रूप में तैनात थीं। रामलीला तिराहे से पांच युवक इस बस में सवार हुए और स्याऊ का टिकट बनवाया। टिकट के पैसों के लेनदेन को लेकर युवकों ने महिला परिचालक से गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट होती देख बस चालक हेमंत ने बीच बचाव का प्रयास किया जिस पर युवक ने उनके साथ भी अभद्रता शुरू कर दी।


युवको की दबंगई देख चालक ने सभी युवको को चाँदपुर चुंगी पर उतार दिया। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार बस से उतारे गए युवको ने पास पड़ी लकड़ियाँ उठाई और बस पर हमला कर दिया। महिला परिचालक रशीदा का आरोप है कि ये दबंग युवक उनसे 3 हजार की नकदी भी छीनकर ले गए है।


घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि आरोपियों की शिनाख्त की जा सके। पीड़िता परिचालक द्वारा पुलिस को दी गयी तहरीर मे मारपीट के दौरान छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया गया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर बिजनौर ने बताया कि घटना की तहरीर प्राप्त हुई है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।


बिजनौर डिपो के एआरएम अशोक कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से घटना की औपचारिक तहरीर दी जा रही है और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है।

conter12
अभी तक पाठक संख्या