रामपुर/उत्तर प्रदेश - पुलिस ने किया अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 महिलाओ समेत 3 शातिर चोर गिरफ्तार, 7.50 किलो सोना बरामद - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, जून 09, 2026

रामपुर/उत्तर प्रदेश - पुलिस ने किया अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 महिलाओ समेत 3 शातिर चोर गिरफ्तार, 7.50 किलो सोना बरामद

https://newsindia17.com/rampur-up-police-arrested-interstate-thief-gang-including-two-women-7-5-kg-gold-recovered/

उत्तर प्रदेश की रामपुर पुलिस, एसओजी टीम व तेलंगाना पुलिस द्वारा की गयी संयुक्त कार्रवाई मे एक बड़े अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान 2 महिलाओ समेत 3 शातिर आरोपियो को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियो के कब्जे से लगभग 12 करोड़ रूपये कीमत का 7 किलो 50 ग्राम और भारी मात्रा मे चाँदी के आभूषण बरामद किये है।


पुलिस अधीक्षक रामपुर सोमेंद्र मीणा ने प्रेस वार्ता के दौरान उक्त मामले का खुलासा करते हुए बताया कि ये पूरी कार्रवाई तेलंगाना के साइबराबाद कमिश्नरेट के अंतर्गत गचीबौली थाने में दर्ज एक मुकदमे के तहत की गयी है। तेलंगाना पुलिस इस मुकदमे मे वांछित आरोपियो की तलाश मे जुटी थी। इसी दौरान इन आरोपियो की लोकेशन रामपुर के बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र मे मिलने पर स्थानीय पुलिस व एसओजी टीम को सक्रिय किया गया था। दोनो राज्यो की पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बिलासपुर क्षेत्र से तीनो आरोपियो को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वे चोरी किये गए माल को खपाने और भागने की फ़िराक मे थे। गिरफ्तार किये गए तीनो आरोपी महिला व पुरुष मूल रूप से नेपाल के निवासी है।


पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ के दौरान आरोपियो ने अपने नाम कमल पुत्र जनमंत, निवासी ग्राम पथैया, थाना मोतीपुर, जिला कंचनली, नेपाल, कल्पना पत्नी कमल निवासी नियामक अछाम, राज्य सुदूरपश्चिम, नेपाल, विमला पत्नी केवल निवासी ग्राम पथैया, थाना मोतीपुर, जिला कंचनली, नेपाल बताये। पुलिस द्वारा आरोपियो से बरामद किये गए माल मे जेवरात के साथ ही सोने के बिस्किट भी शामिल है। बरामद किये गए सोने व अन्य जेवरात का अनुमानित वजन 7 किलो 50 ग्राम है।


प्रेस वार्ता के दौरान एसपी सोमेन्द्र मीणा के साथ तेलंगाना पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। एसपी ने बताया कि यह कार्रवाई अंतरराज्यीय अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस गिरोह के तार और कहां-कहां जुड़े हैं और इन्होंने अन्य किन राज्यों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है, इसकी गहन जांच की जा रही है। संगठित अपराध में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। इस बड़ी बरामदगी और गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब इस गिरोह के बाकी सदस्यों और इनके स्थानीय मददगारों की तलाश में जुट गई है।

conter12
अभी तक पाठक संख्या