www.newsindia17.tk
News From World For World.....
Fatehpur/Uttar Pradesh
News From World For World.....
Fatehpur/Uttar Pradesh
कानपुर के फतेहपुर इलाके में जंगल में गई एक महिला के साथ शनिवार तड़के में युवक ने रेप कर दिया। वह यहीं नहीं रुका, घटना के बाद आरोपी ने महिला की आंख फोड़कर जेवरात भी छीन लिए और फरार हो गया। जंगल में बेहोश पड़ी निर्वस्त्र महिला को देख ग्रामीणों में हडकंप मच गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, यहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
कानपुर देहात के अकबरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला अपनी बीमार बहन की देखरेख के लिए औंग थाना क्षेत्र के एक गांव आई थी। परिजनों ने बताया महिला पखवारे भर पहले ही गांव आई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि शनिवार तड़के वह जंगल गई थी, जहां पिंटू पहले से ही घात लगाकर बैठा था। पिंटू ने उसको पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसको पीटा और आंख फोड़ दी। उसके बेहोश होने के बाद सारे जेवर उतार लिए और भाग निकला। कुछ देर बाद जंगल गई दूसरी महिलाओं ने उसे बेहोशी की हालत निर्वस्त्र पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंची, उसने आरोपी युवक के परिजनों को हिरासत में लिया है।