Random Posts

test

कासगंज में उपद्रव एबीवीपी कार्यकर्ता की मौत के बाद मस्जिद जलाई, कर्फ्यू जैसे हालात

Spreading News to World by Web....
   कासगंज/उत्तर प्रदेश से न्यूज़ इंडिया 17.    -

उत्तर प्रदेश के कासगंज में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर दो समुदाय के बीच बवाल हो गया। जमकर ईंट, पत्थर चले और फायरिंग हुई। जिसमें एक एबीवीपी कार्यकर्ता की गोली लगने से मौत गई। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। उपद्रवियों ने एक धार्मिक स्थल को भी आग के हवाले कर दिया। साथ दर्जनों वाहनों में तोड़फोड़ की। घटना के बाद इलाके में धारा 144 लगा दी गई है।
यह था मामला
गणतंत्र दिवस देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा था, लेकिन कासगंज में जश्न के दौरान उस वक्त बबाल हो गया, जब एबीवीपी के कार्यकर्ता तिरंगा रैली निकाल कर जय श्रीराम, वंदे मातरम का नारा लगा रहे थे। इस बीच कासगंज सदर कोतवाली इलाके बिलराम गेट इलाके में दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। कुछ लोगों ने तिरंगा यात्रा में शामिल बाइक सवार युवकों पर हमला बोल दिया। उपद्रवियों ने जमकर पथर बरसाए और फायरिंग की। बवाल में अभिषेक उर्फ चंदन नाम के युवक की गोली लगने से मौत हो गई,। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ डीएम, एसपी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तनाव की स्थिति देखते हुए लोगों को लाठी के बल पर खदेड़ दिया।
मस्जिद को किया आग के हवाले
दो समुदाय में हुए बवाल के बाद शहर की स्थिति बिगड़ती जा रही है। एबीवीपी कार्यकर्ता की मौत के बाद उपद्रवियों ने कासगंज के सूत की मंडी झंडा चौक स्थित मस्जिद को भी आग के हवाले कर दिया। जिससे मस्जिद में रखा सामान जलकर राख हो गया।
इलाके में कर्फ्यू, फोर्स तैनात
हिंसक घटना के बाद एडीजे अजय आनंद कुमार और आईजी संजीव गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर रैपिड एक्शन फोर्स, पीएसी के जवानों को जगह-जगह तैनात कर दिया गया है। उनका कहना है कि जल्द उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों में भेजा जाएगा। बवाल के बाद कासगंज में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। हालात को देखते हुए इलाके में धारा 144 लगा दी गई है।
Blogger द्वारा संचालित.