Spreading News to World by Web....
www.newsindia17.tk
कासगंज/ उत्तर प्रदेश से न्यूज़ इंडिया 17. -
उत्तर प्रदेश का कासगंज शहर दूसरे दिन फिर से सुलग उठा। भारी संख्या में सुरक्षाबलों की मौजूदगी उपद्रवियों को रोक नहीं सकी। बेकाबू उपद्रवियों ने बसों और दुकानों में आग लगा दी। एक बस और दुकान जल कर राख हो गई। गणतंत्र दिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान संप्रदाय विशेष के लोगों ने विरोध किया था। इसके बाद पथराव और फायरिंग में चंदन की मौत हो गई है। दो लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ में चल रहा है।
बस और दुकान जलाई

गोली से चंदन की मौत हुई थी। उसका शव रात्रि में आ गया था। रात्रि में शव रखा रहा। शनिवार सुबह शव का अंतिम संस्कार किया जाना था। लोग कल से ही गुस्से में थे। शनिवार की धीरे-धीरे करके लोग अंतिम संस्कार में जाने के लिए आने लगे। कुछ उपद्रवियों ने इसी दौरान बवाल कर दिया। दुकानों में आग लगानी शुरू कर दी। रोडवेज की एक बस को भी जला दिया।
बम मिला
इस बीच शहर के लवकुश नगर में एक बम मिला है। किसी ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बम को कब्जे में ले लिया। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) और पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) और मंडलायुक्त अलीगढ़ सुभाष चन्द्र शर्मा ने हालात का जायजा लिया।