Random Posts

test

उत्तर प्रदेश- अमरोहा पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा छेड़खानी में किया दर्ज, परिजन हुए आक्रोशित

Spreading News to World by Web....
अमरोहा उत्तर प्रदेश से न्यूज़ इंडिया 17.     -

 दुष्कर्म का मुकदमा छेड़छाड़ में दर्ज करने का आरोप लगाते हुए ढबारसी के ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक दफ्तर पर प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि थाना पुलिस आरोपियों से हमसाज है। इसके चलते धमका कर पीड़ित से दूसरी तहरीर लिखवाई है। दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
यह मामला आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव का है। 21 जनवरी की रात गांव के युवक परवेज ने पड़ोस में रहने वाले किसान की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर गांव के लोग व परिजन भी जाग गए। उन्होंने आरोपी को भागते हुए देखा। इस मामले में पीड़िता के परिवार के लोग तहरीर लेकर थाने पहुंचे परंतु थाना पुलिस ने उन्हें डांट कर भगा दिया तथा दूसरी तहरीर लाने को कहा।
आरोप है पुलिस ने दूसरी तहरीर लेकर परवेज के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के इस रवैये को लेकर शनिवार को पीड़िता के परिजन व ग्रामीण एसपी दफ्तर पहुंचे तथा थाना पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। एसपी दफ्तर में ज्ञापन देकर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में मोहम्मद फुरकान, अहसान अली, बुद्धन, मोहम्मद आरिफ, कल्लन, भूरा, शाहिद हुसैन, शफीक अली आदि थे।
Blogger द्वारा संचालित.