Spreading News to World by Web....
मथुरा/उत्तर प्रदेश से न्यूज़ इंडिया 17. -
घने कोहरे के चलते रविवार को मथुरा में गोवर्धन-बरसाना मार्ग पर भीषण हादसा हो गया। जिसमें दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल महिला मृतक बच्चों की मां है।
मां के साथ मथुरा घूमने आए थे बच्चे
जानकारी के मुताबिक कानपुर के रहने वाले उमाशंकर और उनके रिश्तेदार की पत्नी अपने दो बच्चों के साथ मथुरा घूमने आए थे। ये सभी लोग ऑटो में बैठकर गोवर्धन बरसाना रोड से जा रहे थे। तभी अचानक दो बस आपस में टकरा गईं। बसों की चपेट में ऑटो भी आ गया। हादसे में 10 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना इलाका पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां गंभीर रूप से घायल दो बच्चों कृष्णा (7 वर्ष) और यश (10 वर्ष) पुत्र शिवनारायण निवासी कानपुर की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि इनकी मां अभी बेहोशी की हालत में है।
मृत बच्चों के परिवार को सूचना दी
एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया कि दोनों बच्चे अपनी मां के साथ मथुरा घूमने आए थे। ये लोग ऑटो में सवार होकर कहीं जा रहे थे। तभी दो बसों और ऑटो में टक्कर गई। हादसे में 10 लोग घायल हुए। जिनमें महिला और उसके दोनों बेटों की हालत गंभीर थी। अस्पताल में दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि उनकी मां की हालत नाजुक बताई जा रही है। महिला के पति पीडब्ल्यूडी में कार्यरत है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।