Random Posts

test

मुरादाबाद - रेप के आरोपी प्रधान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spreading News to World by Web....
मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश से न्यूज़ इंडिया 17.    -

बिजनौर की महिला को फैजुल्लागंज के स्कूल में ले जाकर रेप के आरोपी कमालपुरी के प्रधान तेजपाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कमालपुरी के प्रधान तेजपाल सिंह शगुन चौराहा, कमालपुरी चौराहा रोड पर टाइप एंड शार्ट हैंड इंस्टीट्यूट चलाते हैं। बिजनौर की महिला अपने बेटे को प्रवेश दिलाने के लिए उनके इंस्टीटयूट पर पहुंची तो आरोप है कि ग्राम प्रधान उसे बहला फुसला कर बाइक पर बैठा कर फैजुल्लागंज ले गया। वहां के प्रधान राजीव कुमार के विद्यालय में कुछ साथियों के साथ महिला से बलात्कार किया। महिला की रिपोर्ट दर्ज न होने पर उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। बुधवार को ग्राम प्रधान तेजपाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिस दिन महिला रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली पहुंची थी तो प्रधान के छोटे भाई से घटना के गवाह कमालपुरी निवासी का झगड़ा हो गया था। पुलिस ने प्रधान के भाई तेजवीर सिंह और भतीजे को गिरफ्तार कर लिया था। प्रधान के परिवार की एक महिला ने उत्तम सिंह के खिलाफ घर में घुस कर बलात्कार करने की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अदालत की शरण ले ली थी।
Blogger द्वारा संचालित.