Spreading News to World by Web....
इटावा/उत्तर प्रदेश से न्यूज़ इंडिया 17....
सौतेले बाप ने रिश्तों को तार-तार करते हुए अपनी ही नाबालिग बेटी की आबरू का दुश्मन बन गया। 12 साल की लड़की ने मां को पापा की काली करतूत बताई और रोने लगी। बेटी की हालत और पति का कारनामा सुनकर मां गुस्से से लाल हो गई और कहा कि पुलिस से शिकायत करूंगी। तो शातिर बाप ने मांफी मांगते हुए उसे समझा लिया। दोनों ने पीड़िता को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां आरोपी बाप की हकीकत सामने आ गई। पूछने पर बच्ची ने बताया कि पापा ने मेरे साथ बुरा काम किया है। बाप के काले कारनामे की पोल खुली तो वह बच्ची को अस्पताल में छोड़कर भाग गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गुरुवार सुबह महिला व आरोपी पति एम्बुलेंस से बच्ची को सैफई के आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में इलाज हेतु पहुंचे। डॉक्टर को गुमराह करते हुए बताया कि गिरने से बच्ची की चोट लग गई है। डॉक्टर ने जब पुलिस केस की बात कही तो मां-बाप दोनों टूट गए। बाप पुलिस के डर से बच्ची को छोड़कर भाग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सैफई थाना अध्यक्ष महेश वीर सिंह ने गांव जाकर पड़ताल की तो हकीकत सामने आई।
बेटी को अकेला पाकर किया ये गंदा काम
मिली जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक महिला की की शादी सैफई क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। उस महिला के पहले पति से एक 12 वर्ष की लड़की थी। मौजूदा पति से उसके एक लड़की वह दो लड़के थे। शाम के समय महिला अपने पड़ोस की शादी में खाना-खाने के लिए गई थी। रात 11 बजे घर वापस आई, तो देखा कि उसकी नाबालिग बेटी बिस्तर पर लहूलुहान अवस्था में पड़ी है। पूछने पर बच्ची ने बताया कि पापा ने मेरे साथ बुरा काम किया है। यह सुनते ही मां का कलेजा बैठ गया। आरोपी बाप शराब पीने का आदी है। घटना के समय भी शराब पिये हुए था।
आरोपी बाप चढ़ा पुलिस के हत्थे
एसएसपी इटावा बैभव कृष्ण के निर्देशन में सैफई एसओ महेश वीर सिंह, एसआई राजकिशोर मिश्रा, कांस्टेबल अवधेश शर्मा, कांस्टेबल चाक मुहकम सिंह, के साथ गश्त पर थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि बलात्कार के मुकद्दमे में वांछित अभियुक्त भागने की फिराक में तिमरुआ हाइवे के पास खड़ा है, तो थानाध्यक्ष तुरन्त टीम को लेकर रवाना हुए और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त को पकड़ कर भेजा जेल
थानाध्यक्ष सैफई महेश वीर ने बताया कि आरोपी को तिमरुआ हाइवे के पास मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। यह थाना सैफई में दर्ज मु0अ0स0 49/18 धारा 376(2) आई0पी0सी0 व 5/6 पॉस्को एक्ट में वांछित था। गिरफ्तार किये गए बृह्मानंद उर्फ अशोक पुत्र सूबेदार को जेल भेजा गया ।