Random Posts

test

युवती से रेप कर बनाया था वीडीयो अब उसके पति को दिखाकर करा दिया तलाक

रिपोर्ट - मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश (मनोज पाल)



मुरादाबाद महानगर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले मे एक महिला ने पुलिस से की गयी शिकायत मे कहा है कि दूसरे समुदाय के तीन युवको ने उसके साथ रेप किया और वीडियो बना ली। इस घटना के बाद पीडि़ता का निकाह अमरोहा देहात के एक गॉव मे हो गया और वह अपनी ससुराल पहुॅच गयी। महिला ने कहा है कि आरोपी युवको ने वहॉ भी उसका पीछा नही छोड़ा और महिला के पति को वीडियो दिखाकर तलाक देने की धमकी दी। आरोपियो ने महिला के पति से यह भी कहा कि उसके पेट मे पल रहा बच्चा भी उसका नही है वरन रेप की ही देन है। यह सब सुन आक्रोशित हुए पति ने महिला को तलाक दे दिया। पीडि़ता ने पुलिस ने न्याय पाने को गुहार लगायी है। अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफतारी नही हो सकी है। 

महानगर के थाना क्षेत्र विशनपुर निवासी पीडि़ता ने पुलिस को दी शिकायत मे कहा है कि आरोपी युवक दूसरे सम्प्रदाय से है तथा उसके साथ जबरदस्ती शादी करना चाहता था। युवती ने उसका यह प्रस्ताव ठुकरा दिया था। इसी बात के चलते एक दिन युवक अपने दो दोस्तो के साथ युवती के घर मे घुस आया तथा जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडीयो बना लिया। अभी तक वीडीयो वायरल करने की धमकी देकर पीडि़ता को चुप रखा गया। इसके बाद पीडि़ता की शादी उसके परिजनो ने अमरोहा मे कर दी थी। लेकिन इन आरोपियो ने वहॉ भी युवती का पीछा नही छोड़ा और उसके पति को वीडियो दिखाकर तथा धमकी देकर उसे तलाक दिला दिया। पीडि़ता के अनुसार उसके पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यो को आरोपियो ने यह बताया कि वह गर्भवती है लेकिन जब अल्ट्रासाउन्ड कराया गया तो वह गर्भवती नही निकली।

थाना सिविल लाइंस इन्सपेक्टर अजीत सिंह ने बताया कि पीडि़ता की दी गयी तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है तथा जल्द ही सभी आरोपियो को गिरफतार कर लिया जायेगा।



Blogger द्वारा संचालित.