रिपोर्ट - मुरादाबाद /उत्तर प्रदेश से जिला प्रभारी सत्यवीर यादव।
रिश्तों की डोर टूटती जा रही है। जरा सी बात पर गृहस्थिया बर्बाद हो रही हैं और परिवार टूट रहे हैं। लोग एक दूसरे की जान के प्यासे हो रहे हैं। एक ऐसी ही घटना है। थोड़ी सी बात थी, लेकिन महिला की जान चली गई। जेठ ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने लाश पीएम को भेज दी है।
मझोला थाना क्षेत्र के गांव लकड़ी फाजलपुर निवासी 25 वर्षीय मंजू उर्फ नीलू पत्नी तेजपाल नल से पानी भरने गई थी। इसी दौरान उसका किसी बात को लेकर अपने जेठ विपिन से विवाद हो गया। पहले तो कहासुनी होती रही, लेकिन मसला गाली-गलौच तक पहुंच गया। आरोप है कि इससे विपिन को गुस्सा आ गया और उसने नल का हत्था निकालकर मंजू को पीटना शुरू कर दिया। तब तक पीटता रहा जब तक उसकी सांसें थम न गई।
पत्नी की पिटाई को देखकर पति तेजपाल बचाने के लिए दौड़ पड़ा, लेकिन विपिन के ऊपर शैतान सवार था। उसने भाई की भी एक न सुनी और उसको भी हत्थे से पीटना शुरू कर दिया। इससे वह लहुलूहान हो गया।
चीख पुकार सुनते ही आस पड़ोस के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। घायलों को अस्पताल ले गए। चिकित्सक ने मंजू को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद हत्यारोपित घर से फरार हो गया। मामला पुलिस तक पहुंच गया।
बेटी की हत्या की खबर सुनते ही मायके वालों के होश उड़ गए। आननफानन में वह उसकी ससुराल पहुंचे और लोगों से पूरा घटनाक्रम जाना। पता चलने पर पुलिस भी पहुंच गई। मृतका के पिता हरपाल ने जेठ विपिन, अशोक और राजीव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया है।