Random Posts

test

मुरादाबाद -जनपद में चल रहा नकली डीजल बनाने का गोरखधंधा, उप जिलाधिकारी व आपूर्ति निरीक्षक ने मारा छापा

रिपोर्ट - कुंदरकी/मुरादाबाद से जिला प्रभारी सत्यवीर यादव।

page visitor counter
counter
उप जिलाधिकारी ने आपूर्ति निरीक्षक व पुलिस बल के साथ कुंदरकी के ग्राम तखतपुर हाशा निवासी के मकान से बीस ड्रम डीजल व केरोसिन बरामद किया है। शमशाद हुसैन पुत्र हबीब अहमद निवासी ग्राम तखतपुर हाशा का पेटी डीलर के नाम से फुटकर विक्रेता का लाइसेंस है। शमशाद ने रामू की दुकान व मकान किराए पर ले रखा है। वही से डीजल व केरोसिन की बिक्री करता है। उप जिलाधिकारी रामप्रकाश आर्य और आपूर्ति निरीक्षक राजेश कुमार ने 20 ड्रम तेल बरामद किया। ड्रमों में डीजल व केरोसिन भरा हुआ था। आपूर्ति निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सभी ड्रमों को कब्जे में ले लिया गया है। डीजल व केरोसिन का सैंपल जांच के लिए भेजा है।

छापेमारे के दौरान बीस ड्रम केरोसिन मिलने के बाद अब अधिकारी नकली डीजल व केरोसिन बनाये जाने की आशंका जता रहे है। क्योंकि मौके पर कुछ उपकरण भी नकली डीजल बनाने के पाये गए है। इसी को देखते हुए अधिकारियों ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं नकली डीजल व केरोसिन बनाने की शिकायत कई बार ग्रामीण अधिकारियों से कर चुके थे। अब जब अधिकारियों ने छापेमारी की तो ग्रामीणों की बात सही निकली।

नकली केरोसिन व डीजल बनाये जाने के मामले में एसडीएम ने जांच शुरू कर दी है। उनका कहना है कि इस मामले में दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। संबंधित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नकली डीजल व केरोसिन बनाने का काम कुंदरकी के अलावा अन्य तहसीलों में भी किया जा रहा है। इसके खिलाफ बकायदा एक अभियान चलाया जाना चाहिए। ताकि इस गोरखधंधे को रोका जा सके।

Blogger द्वारा संचालित.