Random Posts

test

संभल के असमोली में दो भाइयों पर किया गया फायर, छर्रे लगने से हुए घायल

रिपोर्ट - संभल/उत्तर प्रदेश से जिला प्रभारी देवेंद्र कुमार।

page visitor counter
 counter
असमोली थाना इलाके में सोते वक्त दो सगे भाइयों पर फायर झोंका गया। छर्रे लगने से दोनों घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। घायल भाइयों को मुरादाबाद के टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया।

थानाक्षेत्र के गांव हरथला निवासी लाल सिंह के बेटे प्रशांत और अंकित शुक्रवार रात को घर के आंगन में एक ही चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर सो रहे थे। घर का फाटक बंद था। देर रात करीब 11 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो परिजन जाग गए। परिजन मौके पर पहुंच तो गोली के छर्रे लगने से प्रशांत और अंकित घायल हो चुके थे। कुछ ही देर में आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू की। परिजनों ने बताया कि फाटक बंद था। मगर फाटक के नीचे से फायर झोंका गया। जिससे प्रशांत और अंकित घायल हो गए। पुलिस ने छानबीन की। साथ ही, घायल प्रशांत और अंकित को उपचार के लिए मुरादाबाद के टीएमयू में भर्ती कराया। इस मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई है। हालांकि पुलिस घटना को संदेह की नजर से देख रही है।

Blogger द्वारा संचालित.