Random Posts

test

मुरादाबाद - पुलिस बनकर बदमाशो ने मझोला थाना क्षेत्र के तीन घरो मे दिया डकैती को अंजाम

रिपोर्ट -  मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश से जिला प्रभारी सत्यवीर यादव।
page visitor counter
 देर रात मझोला थाना क्षेत्र के पैपटपुरा में पुलिस बनकर बदमाशों ने तीन घरों में धावा बोल दिया। परिजनों को बंधक बनाकर नकदी, ज्वैलरी व सामान समेत लाखों रुपए का माल लूट लिया। विरोध करने पर महिलाओं व बच्चों को बुरी तरह पीटा। करीब एक घंटे तक बदमाशों ने कहर बरपाया। पुलिस से शिकायत करने पर गोली मारने की धमकी देकर बदमाश फरार हो गए। सूचना के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशों को पकड़ने की औपचारिकता कर बैरंग थाने लौट आई। घटना से इलाके में दहशत है।

डकैती की वारदात रात करीब ढाई बजे की है। मझोला थाना क्षेत्र के पैपटपुरा गांव निवासी मनोज कुमार मंडी समित गेट पर दाल का ठेला लगाते हैं। कुछ दूरी पर फर्म कर्मी बबलू और शांति देवी का मकान है। बकौल मनोज खाना खाने के बाद रात करीब साढ़े दस बजे सो गए। करीब ढाई बजे आधा दर्जन से अधिक बदमाश दीवार कूदकर घर में घुस आए। खिड़की के जरिए दरवाजा खोलने को कहा। खुदको पुलिस वाला बताया। कहा कि घर की तलाशी लेनी है। सुबह आने की बात कही तो गाली-गलौज शुरू कर दी। शक होने पर मोबाइल से कंट्रोल रूम कॉल करने की कोशिश की। इसी बीच बदमाश खिड़की तोड़कर घर में दाखिल हो गए। आते ही कनपटी पर तमंचा रखकर बंधक बना लिया। पत्नी जशोदा व बेटी की भी पिटाई की। घर में रखी 15 हजार की नकदी समेत करीब एक लाख का माल लूट ले गए। इसके बाद बदमाशों ने फर्म कर्मी बबलू व शांति देवी के घर धावा बोला। यहां से भी करीब चालीस हजार रुपए की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण समेत करीब डेढ़ लाख रुपए का माल लूट ले गए। जानकारी पाकर मझोला इंस्पेक्टर विकास सक्सेना मौके पर पहुंचे। बदमाशों को पकड़ने की औपचारिकता की। इसके बाद थाने लौट आए। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

Blogger द्वारा संचालित.