Random Posts

test

नूरपुर - क्षेत्र के गॉव नाहर सिंह मे मुख्य सड़क हुई गढढो मे तब्दील, राहगीर हो रहे दुर्घटनाओ के शिकार

रिपोर्ट - गॉव नाहर सिंह/नूरपुर/जिला बिजनौर से संवाददाता नितिन मोहन शर्मा।

               

page visitor counter
नूरपुर क्षेत्र के गॉव नाहर सिंह से गुजरने वाली मुख्य सड़क जो चॉदपुर तहसील मुख्यालय तक जाती है तथा अन्य कई गॉवो से भी गुजरती है के हालात नाहर सिंह गॉव मे पिछले काफी समय से बल्कि कहिये कि बरसात का मौसम शुरू होने से पहले से ही खराब है। इस सड़क पर स्थित प्राईमरी स्कूल के ठीक सामने काफी बड़ा गढढा बना हुआ है जिसमे पानी भरा होने के कारण गहराई का अन्दाजा भी लगाना किसी नये राहगीर के लिये आसान नही है। स्थानीय निवासियो के अनुसार गॉव मे इस सड़क पर कई जगह बड़े बड़े गढढे हो चुके है परन्तु ग्राम पंचायत की ओर से अभी तक सड़क को दुरूस्त कराने के लिये कोई प्रयास नही किया गया है।
इस सड़क के हालात पर जब हमारे संवाददाता नितिन मोहन शर्मा ने स्थानीय निवासियों से वार्ता कर जानकारी ली तो उनका आक्रोश जाहिर हुआ। ग्रामीणो का कहना है कि सड़क मे हुए गढढे पानी भरने के कारण तालाब की शक्ल ले चुके है तथा रोजमर्रा के कामो के लिये नूरपुर अथवा चॉदपुर की ओर से आने वाले राहगीरो को कठिनाईयो का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणो ने बताया कि इस बारे मे कई बार ग्राम प्रधान से वार्ता हुई मगर सिवाय आश्वासन के कुछ नही मिला और बरसात का मौसम बीत जाने के बाद भी इन गढढो को भरने की कोई प्रक्रिया अभी तक शुरू नही हो सकी है।

सड़क पर बने इन गढढो के आकार मे दिन प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। गौरतलब है कि जल्द ही गन्ने की ढुलाई भी शुरू होने वाली है। जब गन्ने से लदे वाहन इस मार्ग से गुजरेंगे तब क्या होगा आप इसका सहज ही अन्दाजा लगा सकते है। शायद ग्राम पंचायत एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो को किसी बड़ी घटना का इंतजार है। यह मार्ग बिजनौर रोड से प्रारम्भ होकर गॉव नाहर सिंह, राहु नंगली, मदारीपुर ईस्माइलपुर आदि गॉवो से होता हुआ तहसील मुख्यालय चॉदपुर पर निकलता है। इस सम्पर्क मार्ग को इस दृष्टि से एक महत्वपूर्ण मार्ग माना जाता है।

आपको यहॉ यह बताना भी उचित होगा कि प्रतिवर्ष गॉव नाहर सिंह मे एक भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले मे स्थानीय ही नही बल्कि दूर दराज के क्षेत्रो से भी हजारो की संख्या मे भक्तो का आगमन होता है। इस मार्ग से गुजरने एवं कठिनाईयो को सामना करने के बाद दूर दराज के क्षेत्रो से आये भक्तजन अपने मन मे गॉव की क्या छवि लेकर लौटते होंगे यह एक यक्ष प्रश्न है।

Blogger द्वारा संचालित.