नूरपुर - जुबैर नूरपुरी की याद मे आयोजित आल इन्डिया मुशायरे मे देश के नामी शायर हुए शामिल, तालियो की गड़गड़ाहट से गूॅज उठा खालसा इन्टर कॉलेज का मैदान
रिपोर्ट - नूरपुर/बिजनौर से संवाददाता नितिन मोहन शर्मा।
27 अक्टुबर की रात से 28 अक्टुबर की सुबह 5 बजे तक नूरपुर के खालसा इन्टर कॉलेज कर विशाल मैदान देश के कोने कोने से आये मशहूर शायरो की महफिल से सजा रहा, मौका था जनाब जुबैर नूरपुरी की याद मे आयोजित आल इन्डिया मुशायरे का। यह भव्य आयोजन स्वर धरोहर नामक संस्था के तत्वाधान मे किया गया था।
पाठको को यह बताना उचित होगा कि स्वर धरोहर संस्था के तत्वाधान मे ऐसे कार्यक्रम हमेशा आयोजित किये जाते रहे है। इस मुशायरे मे देश के तमाम मशहूर शायरो के साथ ही स्थानीय शायर भी शामिल रहे। शायरो ने अपनी रचनाये जब पढनी शुरू की खालसा इन्टर कॉलेज का विशाल मैदान तालियो की गड़गड़ाहट से गूॅज उठा। इस अवसर पर खालसा इन्टर कॉलेज मे अध्यापक के पद पर कार्यरत गुरचरण सिंह ने भी गीत प्रस्तुत कर दर्शको की वाहवाही लूटी।
इस आयोजन मे नूरपुर विधान सभा सीट से विधायक नईमुल हसन, नूरपुर थाना प्रभारी सुमन कुमार सिंह, चैयरमेन इरशाद अली, एडवोकेट शमीम अलवी, तसलीम अहमद, शमीम राही आदि मंचासीन रहे। मुशायरे का कुशल संचालन नूह आलम व मन्नान फराज से संयुक्त रूप से किया।
मुशायरे मे हिन्दुस्तान के मशहूर शायर दिल्ली से शाहिद अंजुम, मालेगॉव से अल्ताफ जिया, मुम्बई से अतहर शकील, जबलपुर से डा0 रानू राठौर, मैराज बिजनौरी, शरफ नानपरवी, हामिद भुसावली, खुर्शीद अहमद, समर नूरपुरी, सरदार गुरचरन सिंह, नबील मिकरानी, आदि ने अपनी रचनायें पढी। शायरो की यह महफिल देर रात से शुरू होकर सुबह 5 बजे तक जमी रही और दर्शक दीर्घा मे बैठे श्रोतागण भी अपने स्थान पर जमे रहे।