Random Posts

test

नहटौर - महाराजा अग्रसैन जयन्ती पर बैन्ड बाजो के साथ निकाली गयी शोभा यात्रा, भक्तिमय धुनो पर झुमे भक्त

रिपोर्ट - नहटौर/बिजनौर से संवाददाता परवेज दानिश।
देखें वीडियो ---- 

page visitor counter
 आज  महाराजा अग्रसैन जयन्ती के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। इस शोभा यात्रा मे विभिन्न बैन्ड शामिल हुए जो भक्तिमय धुने बिखेर रहे थे। शोभा यात्रा मे विभिन्न मनमोहक झॉकिया भी शामिल रही। झॉकियो मे महाराज अग्रसैन की झॉकी, राम लक्ष्मण के बाल रूप की झॉकी, सीना चीर राम सीता के दर्शन कराते हनुमान जी की झॉकी, सुरसा के मुख मे समाये हनुमान जी की झॉकी विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। इसके अतिरिक्त नाचते गाते कलाकार एवं देश प्रेम की भावना से ओत प्रोत करती एक लघु नाटिका ने भी जिस राह से भी शोभा यात्रा निकली राहगीरो के ठहरने पर मजबूर कर दिया। झॉकिया एवं अन्य प्रस्तुति इतनी मनमोहक रही कि घरो के बाहर सड़को पर तथा घरो की छतो पर दर्शको की अपार भीड़ देखने को मिली।

संवाददाता नहटौर परवेज दानिश ने कुछ झलकियॉ अपने कैमरे मे कैद कर पाठको तक वीडीयो के माध्यम से पहुॅचाने का प्रयास किया है। शोभा यात्रा के शामिल बैन्ड मधुर भक्तियम धुने बिखेर रहे थे तथा जहॉ से भी शोभा यात्रा निकल रही थी स्वयं ही माहौल भक्तिमय होता जा रहा था।


Blogger द्वारा संचालित.