Random Posts

test

मुरादाबाद - डिलारी क्षेत्र मे खेत की सीमा को लेकर हुआ विवाद चली लाठियॉ, किसान हुआ चोटिल

रिपोर्ट - ठाकुरद्वारा/मुरादाबाद से तहसील प्रभारी सतीश कुमार।


page visitor counter
आज दोपहर लगभग 3 बजे खेत की मेढ को लेकर हुए आपसी विवाद ने भयंकर रूप धारण कर लिया। दोनो पक्षो के बीच जुबानी जंग से शुरू हुआ यह मामला हाथापाई व लाठी डन्डो के युद्व मे तब्दील हो गया। इस मारपीट मे एक किसान चोटिल हुआ है।

प्राप्त सूचना के अनुसार चन्द्रपाल सिंह आयु 45 वर्ष पुत्र कन्हई निवासी ग्राम सदरपुर थाना डिलारी राज मिस्त्री का कार्य करता है। चन्द्रपाल सिंह के पास कुछ कृषि योग्य भूमि भी है। आज दोपहर लगभग 3 बजे वह अपने खेतो की ओर गया था। वह खेतो मे गेहूॅ की बुवाई के लिये वहॉ पहुॅचा था। जब चन्द्रपाल सिंह अपने खेतो पर पहुॅचा उसी समय गॉव का सोमपाल भी वहॉ मौजूद था। दोनो के खेत एक दूसरे के खेतो से जुड़े है। दोनो मे खेतो की सीमा को लेकर विवाद हो गया। सोमपाल सिंह के साथ उसके बेटे व परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। सोमपाल सिंह व उसके परिवार के अन्य सदस्यो ने मिलकर चन्द्रपाल सिंह पर लाठी डन्डो से वार कर दिया। इस हमले मे चन्द्रपाल सिंह के सिर एवं शरीर के अन्य भागो मे गम्भीर चोटे आयी है।

घटना की सूचना मिलने पर चन्द्रपाल सिंह के परिजन मौके पर पहुॅचे एवं घायल चन्द्रपाल को लेकर थाना डिलारी पहुॅचे। परिजनो व चन्द्रपाल ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। थाना डिलारी पुलिस ने चन्द्रपाल को तुरन्त उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय मे भर्ती कराया। कुछ समय बाद सोमपाल सिंह भी कुछ ग्रामीणो के साथ अस्पताल पहुॅचा। समाचार मिलने तक दोनो पक्षो के बीच समझौते को लेकर बातचीत जारी थी।


Blogger द्वारा संचालित.