Random Posts

test

मुरादाबाद - पत्नी के जन्म दिन की अगली सुबह पति ने लगाया मौत को गले

रिपोर्ट - मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश से जिला प्रभारी सत्यवीर यादव।

blog counter
 मझोला थाना क्षेत्र के बैंक कॉलोनी में शुक्रवार सुबह व्यापारी के बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी। छह माह पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। मरने से पहले उसने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इसमें आत्महत्या करने के लिए खुद को ठहराया जिम्मेदार बताया है। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

शहर में खुदकुशी की यह सनसनीखेज घटना मझोला थाना क्षेत्र के बैंक कॉलोनी में हुई। कॉलोनी में शेर सिंह की घर के नीचे ही जनरल स्टोर की दुकान है। उनके बेटे दिनेश कुमार सिंह की शादी छह माह पहले कल्पना के साथ हुई थी। गुरुवार रात कल्पना का जन्मदिन था। दिनेश ने पत्नी का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया। रात में पत्नी और दोस्तों के साथ होटल में खाना खाने गया था।शुक्रवार सुबह उठकर दूध लेने गया इसके बाद कमरा बंद करके फांसी के फंदे पर झूल गया। आवाज लगाने पर कोई आहट नहीं हुई तो परिवार वालों ने फोन किया। संपर्क नहीं होने पर दरवाजा तोड़ा तो दिनेश का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव देखते ही परिजनों की चीख निकल गई। सूचना पाकर मझोला थाना प्रभारी विकास सक्सेना मौके पर पहुंचे। तलाशी लेने पर दिनेश के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ इसमें उसने खुद को जिम्मेदार ठहराया घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है। पत्नी कल्पना का रोते-रोते बुरा हाल है।


Blogger द्वारा संचालित.