धामपुर - गत वर्षो की भॉति इस वर्ष भी निकाली गयी भव्य सॉई पालकी यात्रा, भक्तो ने किया पुष्प वर्षा के साथ स्वागत
रिपोर्ट - धामपुर/जिला बिजनौर से तहसील प्रभारी विपिन कुमार।
धामपुर नगर मे कल 11वी श्री सॉई बाबा की पालकी यात्रा निकाली गयी। यह पालकी यात्रा नगीना रोड स्थित श्री सॉई गंगा धाम परिसर से प्रारम्भ हुई। इस भव्य पालकी यात्रा मे शामिल उत्साही युवको ने धार्मिक भजनो का गायन कर नगर के वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्री सॉई पालकी यात्रा मे भक्तो का नाचता गाता समूह चल रहा था। नगर मे विभिन्न स्थानो पर सॉई भक्तो ने इस भव्य सॉई पालकी यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।
श्री सॉई गंगा धाम परिसर नगीना रोड से सॉई बाबा की पालकी को धामपुर नगर लाया गया। श्री विनायक मंडप मे हवन यज्ञ आदि सम्पन्न होने के उपरान्त वहॉ से श्री सॉई पालकी यात्रा का शुभारम्भ किया गया। पन्डित अनिल कुमार शास्त्री व पन्डित केशव आन्नद शास्त्री ने विधि विधान पूर्वक यज्ञ हवन आदि धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न कराया। पालकी यात्रा मे सबसे आगे उत्साही युवक धर्म ध्वजा थामे चल रहे थे, उनके पीछे भक्तो का समूह सॉई बाबा का गुणगान करता चल रहा था। सुसिज्जत सॉई प्रतिमा सभी के आकर्षण का केन्द्र बनी रही। नगर मे कई स्थानो पर धार्मिक व सामाजिक संस्थाओ के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ ने श्री सॉई बाबा पालकी का भव्य स्वागत किया। यह पालकी यात्रा नगर के नगीना चौक, मुख्य डाकघर, खारी कुॅआ, भगत सिंह चौक, फल चौक, बड़ी मन्डी, रेलवे स्टेशन मार्ग, डा0 जाकिर हुसैन मार्ग, सुभाष चौक, कालागढ रोड होते हुए मन्दिर परिसर मे जाकर समाप्त हुई।
इस पालकी यात्रा मे विनोद अग्रवाल, अभय गोयल, मीनाक्षी गोयल, संजीव अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, अमित माहेश्वरी, अजय नन्दन, डा0 ईश्वर चन्द्र शर्मा, विनीत कुमार, रामकुमार, प्रियॉशु वर्मा, नमन रस्तौगी, अंकित विश्नोई आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।