नूरपुर - प्राचीन माता महाकाली मन्दिर पर हवन व भन्डारे का आयोजन कर राधा कृष्ण प्रतिमा की हूई प्राण प्रतिष्ठा
रिपोर्ट - नूरपुर/जिला बिजनौर से संवाददाता केसरी सिंह।
जनपद बिजनौर के नूरपुर नगर मे मौहल्ला रामनगर स्थित प्राचीन माता महाकाली मन्दिर पर हवन व भन्डारे का आयोजन कर राधा कृष्ण प्रतिमा की स्थापना की गयी। इस अवसर पर कलश यात्रा भी निकाली गयी। आपको यहॉ यह बताना उचित होगा कि यह प्राचीन माता महाकाली मन्दिर नूरपुर क्षेत्र मे भक्तो के लिये आस्था का विशेष केन्द्र है तथा समय समय पर यहॉ विभिन्न आयोजन होते रहते है। कार्यक्रम का आयोजन राजीव वर्मा पुत्र सुरेन्द्र वर्मा जी ने किया था।
सर्वप्रथम कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यह कलश यात्रा माता महाकाली मन्दिर से चलकर शिव दुर्गा मन्दिर होते हुए वापस माता महाकाली मन्दिर पर आकर समाप्त हुई। कलश यात्रा मे महिलाये अपने सिर पर जल से भरा कलश लेकर चल रही थी। कलश यात्रा के दौरान महिला एवं अन्य भक्त जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा मे मन्दिर के पुजारी राजकुमार शर्मा, राजीव वर्मा, सुरेन्द्र वर्मा, मा0 नरेश सिंह तथा कुनाल सैनी उपस्थित रहेे। महिला मन्डल से गीता शर्मा, अन्जू चौधरी, गीता चौहान, बबीता चौहान, सरोज देवी शारदा देवी, सर्वेश देवी व डोली त्यागी उपस्थित रही।
इस अवसर पर प्राचीन माता महाकाली मन्दिर मे हवन व विशाल भन्डारे का भी आयोजन किया गया। मन्दिर परिसर मे स्थापित की गयी राधा कृष्ण की प्रतिमा बहुत ही आकर्षक लग रही थी। इस अवसर पर भक्तो व क्षेत्रवासियो का सैलाब मन्दिर परिसर मे देखा गया।