Random Posts

test

संभल - निरीक्षण के दौरान दरोगा की पिस्टल से चली गोली, बाल बाल बचे पुलिस अधीक्षक

रिपोर्ट -  संभल/उत्तर प्रदेश से जिला प्रभारी देवेंद्र कुमार। 

blog counter
संभल पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण के दौरान इंसास राइफल खोलने में नाकाम दरोगा को उसकी सर्विस पिस्टल खोलने का टास्क दिया गया तो दरोगा ऐसा हड़बड़ाया कि चैंबर में गोली होने के बावजूद ट्रिगर दबा दिया। इस हालात में दरोगा की पिस्टल से गोली चल गई। सामने खड़े एसपी बाल-बाल बच गये। आनन फानन में सीओ ने दरोगा के हाथ से पिस्टल ली।

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद मंगलवार दोपहर को थाना हयातनगर का निरीक्षण करने पहुंचे तो उन्होंने दरोगा जावेद अली,विनोद कुमार सिंह व सिपाही हरवीर को इंसास राइफल खोलने का टास्क दिया। दरोगा विनोद व जावेद अली राइफल को नहीं खोल पाये जबकि सिपाही हरवीर ने राइफल खोल दी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने दरोगा विनोद कुमार सिंह से कहा कि राइफल तो नहीं खोल पाए मगर अपनी सर्विस पिस्टल को तो अच्छे से आपरेट कर ही लेते होगे, चलो पिस्टल को ही खोलकर दिखाओ। इसके बाद दरोगा विनोद कुमार सिंह ने अपनी पिस्टल को खोलना शुरु कर दिया। दरोगा ने पिस्टल की मैगजीन निकालकर अलग कर दी मगर यह चेक नहीं किया कि पिस्टल के चैंबर में कारटेज तो लोड नहीं है। मैगजीन निकालने के बाद दरोगा ने पिस्टल का ट्रिगर दबाया तो चैंबर में कारटेज होने की वजह से फायर हो गया। धांय से गोली चली तो हड़कम्प मच गया। एसपी यमुना प्रसाद व सीओ सुदेश कुमार यह हादसा देख हक्के बक्के रह गये। दरोगा के चेहरे का भी रंग उड़ गया और वह बुरी तरह घबरा गया। सीओ सुदेश कुमार ने तुरंत दरोगा की पिस्टल अपने कब्जे में ली। गनीमत यह रही कि गोली सामने खड़े एसपी, सीओ या अन्य पुलिस कर्मियों को नहीं लगी। एसपी ने लापरवाह दरोगा को बुरी तरह फटकार लगाई। एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि दरोगा की लापरवाही से फायर हो गया था आगे से ऐसी घटनाएं न हो इसके लिए दरोगाओं को हथियारों के रखरखाव और चलाने के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है।

Blogger द्वारा संचालित.