Random Posts

test

मुरादाबाद - आयकर सर्वे करने पहुंची टीम को देखकर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश से जिला प्रभारी सत्यवीर यादव। 

blog counter
इनकम टैक्स विभाग की टीम सुबह ही संतोष ज्वेलर्स की प्रतिष्ठानों पर पहुंची। आयकर टीम को देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आयकर छापे की खबर से अन्य लोगों में भी खलबली मच गई। टीम ने तमाम अभिलेखों की गहनता से पड़ताल की।

गुरुवार को को आयकर विभाग की टीम मंडी चौक और एकता द्वार पर संतोष ज्वेलर्स के प्रतिष्ठानों पर सर्वे के लिए पहुंची। विभाग ने प्रतिष्ठान के खातों की जांच करने के साथ ही बैंक अकाउंट और अन्य अभिलेख खंगाले। आयकर विभाग की इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर काफी संख्या में व्यापारी और स्थानीय लोग जमा हो गए। आयकर विभाग के साथ पहुंची पुलिस टीम ने किसी को भी दुकान में नहीं घुसने दिया। अधिकारियों ने बताया कि सर्वे का कार्य किया जा रहा है। मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मियों ने आयकर विभाग के अधिकारियों से बात करनी चाही लेकिन उन्होंने बात करने से इंकार कर दिया। कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं था। वहीं क्या हो रहा इस बारे में जानकारी के लिए लोगों की मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। सूत्रों की मानें तो टीम द्वारा दुकान के स्टाक की चेकिंग करने के बाद अभिलेखों की जांच की गई। इसके बाद अभिलेखों के आधार पर आभूषणों की तौल कर मिलान की गई।
Blogger द्वारा संचालित.