Random Posts

test

धामपुर - भाजपा प्रत्याशी व सॉसद डा0 यशवंत सिंह कर रहे व्यापक प्रचार, गॉव गॉव जाकर दे रहे सरकार की जनहित मे जारी योजनाओ की जानकारी (देखिये वीडीयो)

रिपोर्ट - धामपुर/जिला बिजनौर से तहसील प्रभारी विपिन कुमार।
          

blog counter
आगामी 18 अप्रैल को नगीना लोकसभा सीट के लिये मतदान होने का समय जैसे जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे ही वैसे तमाम राजनैतिक दलो के उम्मीदवार क्षेत्र मे अपने प्रचार मे तेजी लाते जा रहे है। नगर नगर चुनाव कार्यालय खोले गये है तथा कार्यकर्ताओ के माध्यम से विभिन्न जानकारियॉ व सत्ता मे आने पर किये जाने वाले कार्यो का प्रचार कराया जा रहा है।

इसी क्रम मे नगीना लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी व सॉसद डा0 यशवंत सिंह भी क्षेत्र के गॉवो व नगरो का दौरा लगातार कर रहे है तथा मतदाताओ तक अपनी बात पहुॅचाने का प्रयास कर रहे है। डा0 यशवंत सिंह व उनके कार्यकर्ता जहॉ भी पहुॅच रहे है उनका भव्य स्वागत किया जा रहा है तथा अपने संबोधन के माध्यम से डा0 यशवंत सिंह केन्द्र की भाजपा सरकार की विभिन्न योजनाये जिनमे जनधन खाता, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण, बिजली की आपूर्ति, तकनीकी विकास, उज्जवला गैस योजना एवं किसानो के हितो के लिये जारी की गयी विभिन्न योजनाये आदि प्रमुख है के लाभो से मतदाताओ को अवगत करा रहे है।

हमारे धामपुर तहसील प्रभारी विपिन कुमार ने उनसे बातचीत कर क्षेत्र मे किये जाने वाले अन्य विकास कार्यो व भावी योजनाओ की जानकारी लेने का प्रयास किया। डा0 यशवंत सिंह ने बताया कि विकास एक अनवरत प्रक्रिया है और किसी भी पैमाने पर इसे मापा नही जा सकता है केवल इसका अनुभव किया जा सकता है। इसी के साथ उन्होने केन्द्र की भाजपा सरकार की जनहित योजनाओ के बारे मे विस्तार से बताया। आप वीडीयो मे डा0 यशवंत सिंह के साथ हुई बातचीत के कुछ अंश देख सकते है।

Blogger द्वारा संचालित.