Random Posts

test

धामपुर - उत्तर प्रदेश युवा साहित्यकार संघ ने आयोजित किया रोजा इफ्तार कार्यक्रम

रिपोर्ट - धामपुर/जिला बिजनौर से तहसील प्रभारी विपिन कुमार।
free counter
अलविदा जुम्मे के मौके पर बीती देर शाम स्थानीय मोहल्ला खातियान स्थित उत्तर प्रदेश युवा साहित्य कार संघ के अध्यक्ष एवं समाजसेवी हरिकांत शर्मा के आवास पर गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी रोजोदारो के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन कर सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारे का पैगाम दिया गया। यह 42वी रोजा इफ्तार पार्टी थी।

रोजा इफ्तार कार्यक्रम में बडी सख्या में रोजेदारो के साथ नगर के गणमान्य लोग शामिल रहे। रोजा इफ्तार कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के साथ साथ नगर के हिन्दू भाईयो ने बड़ी संख्या में शिरकत कर आपसी भाईचारे को मजबूत किया।  सभी भाइयों ने ऐसे आयोजनो से समाज में आपसी प्यार व सौहार्द बढाने  की बात कही। 

इस मौके पर हरिकान्त शर्मा,  डा.  सरोज मारकडे, विभूतिकांत शर्मा, इंदुकांत शर्मा, केशवकांत शर्मा, अवनि गौड, श्रीकांत शर्मा टोनी,  दीपिका शर्मा, कौशल शर्मा, राहुल शर्मा, यशिका शर्मा, गौरव शर्मा, अकुर त्रिदेवी, इला शर्मा, डा.  शुफियान, कान्हा, विजय, डा. कमाल अहमद,  डा. नेतराम सिंह, मा. अजय राजपूत, नगर के युवा व्यापारी एवं समाजसेवी विरेन्द्र रस्तौगी व साथ में छोटे बच्चों ने रोजा रखकर रोजा इफ्तारी में शामिल हुए।

Blogger द्वारा संचालित.