नहटौर - अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने के बाद आक्रोशित कॉवडि़यो ने लगाया जाम, पुलिस प्रशासन मे मचा हड़कंप
रिपोर्ट - नहटौर/जिला बिजनौर से संवाददाता अनवार अहमद।
सावन मास की कॉवड़ यात्रा मे शामिल कॉवडि़ये जो हरिद्वार से गंगा जल लेकर अपने आराध्य का जलाभिषेक करने हेतु गंतव्य की ओर प्रस्थान कर रहे है के जत्थे नहटौर नगर मे आने लगे है और नगर की सीमा व अन्य स्थानो पर विभिन्न समाज सेवी व धार्मिक संस्थाओ ने कॉवडि़यो के भोजन, शयन व विश्राम हेतु शिविर लगाये है। आज कोतवाली रोड स्थित ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास स्थित बाग मे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने के उपरान्त कॉवडि़ये आक्रोशित हो उठे।
पुलिस अधीक्षक बिजनौर संजीव कुमार त्यागी के अनुसार ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास रोड से कुछ दूरी पर स्थित आम के बाग मे पेड़ पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव लटका हुआ था। पास ही मौजूद कॉवडि़यो के जत्थे मे शामिल एक कॉवडि़या शौच के लिये बाग मे गया था। बाग मे गये कॉवडि़ये ने यह सूचना अपने अन्य साथियो को दी। यह सूचना जैसे ही कॉवडि़यो तक पहुॅची कॉवडि़ये आक्रोशित हो उठे और नहटौर नगर मे स्थित हल्दौर चौराहे पर एकत्र होकर जाम लगा दिया तथा मृतक का शव जो सूचना मिलने पर मौके पर पहुॅची पुलिस ने अस्पताल भिजवा दिया था को मौके पर लाने की मॉग की। कॉवडि़यो के जाम लगा देने व शव को मौके पर लाने की शर्त रखे जाने पर पुलिस प्रशासन मे हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सोलंकी व उनके अधीनस्थो ने कॉवडि़यो को समझाने का काफी प्रयास किया, मगर कॅावडि़ये अपनी जिद पर अड़े रहे। सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी महावीर ंिसह राजावत, पुलिस अधीक्षक बिजनौर संजीव कुमार त्यागी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विश्वजीत श्रीवास्तव, एडिशनल एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, आई जी मुरादाबाद रमित शर्मा व कई थानो की पुलिस मौके पर पहुॅच गयी। पुलिस अधिकारियो के पहुॅचने से पूर्व ही नगर के गणमान्य भी मौके पर पहुॅच चुके थे और कॉवडि़यो के साथ वार्ता करने मे पुलिस प्रशासन की मदद की।
पुलिस प्रशासन ने आक्रोशित कॉवडि़यो को समझाने का काफी प्रयास किया मगर घन्टो पर चली मेहनत उस समय बेकार लगी जब कॉवडि़ये अपनी जिद पर ही अड़े रहे। मौके पर कॉवडि़यो की संख्या बढती जा रही थी और कॉवडि़यो की बढती संख्या के साथ ही पुलिस प्रशासन के लिये ये समस्या भी गंभीर रूप धारण करती जा रही थी। पुलिस अधिकारियो ने तुरन्त ही सटीक निर्णय लेते हुए पीछे से आ रहे अन्य कॉवडि़यो को अन्य मार्गो से भेजने का प्रबन्ध किया। आक्रोशित कॉवडि़यो मे से एक नरेन्द्र कुमार लोधी जो जिला बुलन्दशहर के किसी गॉव का निवासी है से आई जी मुरादाबाद रमित शर्मा ने वार्ता की। आई जी मुरादाबाद व अन्य पुलिस अधिकारियो व गणमान्यो ने किसी प्रकार कॉवडि़यो को मना लिया। आई जी मुरादाबाद रमित शर्मा ने कॉवडि़यो को समझाते हुए कहा कि मै भी आपके बीच से ही हूॅ और भगवान शिव की इस पावन यात्रा मे आये इस विघ्न पर पुलिस प्रशासन शर्मिन्दा है। उन्होने कहा कि आपको यदि कोई कष्ट इस यात्रा के दौरान होता है तो पुलिस प्रशासन भी उस असुविधा के लिये दंड का भागीदार है।
आई जी मुरादाबाद रमित शर्मा, अन्य पुलिस अधिकारियो व गणमान्यो के समझाये जाने पर कॉवडि़ये शान्त हुए और अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। पुलिस अधिकारियो के अतिरिक्त भाजपा नगर अध्यक्ष वैभव गोयल, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष कपिल शर्मा, व्यापार मंडल नहटौर से जुड़े व मुख्य संपादक न्यूज इन्डिया 17, संजय कुमार शर्मा, अशोक चन्द्रा आदि ने उपरोक्त विवाद को सुलझाने मे पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग किया।