आज भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पन्डित जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिन देश भर मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षण संस्थानो मे कार्यक्रम आयोजित कर नेहरू जी की उपलब्धियो व उनके बच्चो के साथ लगाव को याद किया गया। पाठको का बता देना उचित होगा कि 14 नवम्बर जो भारत के पहले प्रधानमंत्री पन्डित जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिवस है को बाल दिवस के रूप मे मनाया जाता है।
धामपुर के एम.के.डी. सीनियर सैकेन्डरी स्कूल मे इस अवसर पर भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता मे महक, आशी, तुलसी, अंशदीप, वैभव आदि ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर स्कूल की प्रबन्धक रश्मि शर्मा रावल ने अपने संबोधन मे कहा कि भारत के पहले प्रधानमंत्री रह चुके पन्डित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवम्बर 1889 को इलाहाबाद मे हुआ था। उन्होने कहा कि नेहरू जी को बच्चो से बहुत अधिक लगाव था तथा वे बच्चो को भारत का भविष्य मानते थे। प्रधानाचार्या श्रीमति घटा दीक्षित ने कहा कि बच्चो के साथ नेहरू जी के अत्यधिक लगाव को देखते हुए ही उनको चाचा की उपाधि दी गयी है।
कार्यक्रम मे श्रीमति ज्योति किरन, अनीता अग्रवाल, नाजिश, निताशी, प्रज्ञा, मानव चौहान, नाहिद, ज्योति, हरीश विष्ट, प्रियांशी, सुमित, लालचंद, गौरव, सुशील कुमार ने पन्डित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम केे अन्त मे मिष्ठान वितरण किया गया।
धामपुर/जिला बिजनौर से तहसील प्रभारी विपिन कुमार की रिपोर्ट।