साईं इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल हल्दौर में चिल्ड्रन डे का आयोजन बहुत ही धूमधाम से किया गया। प्रधानाचार्य अतुल कुमार गोस्वामी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
प्रधानाचार्य अतुल कुमार गोस्वामी ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों को बहुत प्रेम करते थे। पंडित नेहरू का मानना था कि पूरी दुनिया के सभी बच्चे एक जैसे हैं। एक बार पंडित नेहरू जी ने जापान के बच्चों की बात मानते हुए उन्हें भारत से एक हाथी भेजा था। यह बात बच्चों के प्रति उनके प्रेम को दर्शाती है।
प्रधानाचार्य अतुल गोस्वामी ने आगे कहा कि शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जो बच्चों को प्रेम नहीं करता होगा। हम बच्चों में ईश्वर के स्वरूप को देखते हैं। माता, पिता और गुरु आदि सभी बच्चों को बहुत प्रेम करते हैं। माता पिता और गुरु की डांट फटकार में भी बच्चों के प्रति प्रेम छिपा होता है।
इस अवसर पर बच्चों ने अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बाल दिवस पर ड्राइंग और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने खेल और प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर एडवोकेट संजय सिंह, चंचल वशिष्ठ, इवेंट इंचार्ज मुमताज मलिक, प्रेरणा शर्मा, कंचन सिंह , हिमांशु चौहान, अनिल कुमार आदि का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्रा कशिश ने किया।
हल्दौर/जिला बिजनौर से सहयोगी संवाददाता अर्पित त्यागी।