Random Posts

test

रामपुर - उपद्रव के दौरान हुई भरपाई के लिए 28 को नोटिस जारी

free counter
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बवाल के दौरान हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रशासन ने 28 आरोपितों को नोटिस जारी कर दिए हैं। इनसे अपनी सफाई में साक्ष्य पेश करने को कहा है। अगर इनका जवाब संतोषजनक नहीं मिलता है तो प्रशासन इनसे नुकसान की भरपाई के लिए वसूली करेगा। धनराशि जमा न करने पर इनकी संपत्ति जब्त की जाएगी और फिर नीलाम की जाएगी।

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में उलमा ने 21 दिसंबर को रामपुर बंद का आहवान किया था। साथ ही ईदगाह में जलसे का ऐलान किया था। लेकिन, प्रशासन ने जलसे पर पाबंदी लगा दी थी। इस पर उलमा जलसे के लिए ईदगाह नहीं पहुंचे, लेकिन भीड़ जाने लगी। भीड़ को रोकने के लिए प्रशासन ने ईदगाह के आसपास पहले से ही बेरिकेडिंग कर फोर्स तैनात कर दी थी। इस दौरान हाथी खाना चौराहे पर पब्लिक और पुलिस में टकराव हो गया था। भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। भोट थाना प्रभारी की जीप समेत छह बाइक फूंक दीं। इस दौरान फायरिंग भी हुई, गोली लगने से एक युवक की जान भी चली गई और पांच लोग घायल हो गए। दर्जनभर पुलिस कर्मियों के भी चोटें आईं। पुलिस कर्मियों ने आंसू गैस और रबड़ की बुलेट भी चलाईं। इस मामले में नुकसान की भरपाई के लिए जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने अपर जिलाधिकारी रामभरत तिवारी को नामित किया है। वह आरोपितों से नुकसान की भरपाई कराएंगे। नुकसान का मूल्यांकन भी कराया गया है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने 17 लाख के नुकसान की रिपोर्ट दी है, लेकिन उसमें अलग-अलग कीमत नहीं दर्शाई गई है। इस पर उन्होंने दोबारा से रिपोर्ट मांगी है, जिसमें थाना प्रभारी की जीप और बाइकों की कीमत अलग-अलग दर्शाने को कहा है। बेरिकेडिंग कितना नुकसान हुआ है, इसका भी अलग से आंकलन किया जाएगा। वाहनों की कीमत कितनी है इसके लिए एआरटीओ को लिखा गया है। क्षतिग्रस्त हुए वायरलैस की कीमत कितनी है, इसके लिए पुलिस लाइन के आरआई से रिपोर्ट मांगी गई है। इसी तरह सड़कों को कितना नुकसान हुआ है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से रिपोर्ट मांगी है। बवाल के दौरान हुए पथराव से नगर पालिका को कितना नुकसान हुआ। साफ-सफाई में कितना खर्च हुआ है, इसके लिए अधिशासी अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है। पीआरडी के तीन जवान भी घायल हुए, उन्होंने भी एडीएम को अवगत कराया है। इनकी मोटर साइकिल भी क्षतिग्रस्त हुई है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि इनके इलाज पर जो खर्च हुआ है, उसकी भी भरपाई कराई जाएगी। एक पत्रकार ने भी अपनी बाइक क्षतिग्रस्त होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जिस किसी को भी बवाल के दौरान नुकसान पहुंचा है। वह प्रार्थना पत्र से उन्हें अवगत करा सकता है। एडीएम ने बताया कि उन 28 लोगों को नोटिस जारी हुए हैं, जो जेल भेजे जा चुके हैं। जेल में ही इन्हे नोटिस तामील कराए जाएंगे। इनमें सपा से जुड़े जिया अहमद भी शामिल है।
रामपुर/उत्तर प्रदेश से प्रभारी सतीश कुमार।
Blogger द्वारा संचालित.