Random Posts

test

रामपुर - पति को पेड़ से बांधकर पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, गहने व रूपये भी लूटे

free counter
पुलिस और अदालत की सख्ती के बाद भी उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएं नहीं थम रही हैं। ऐसी ही शर्मनाक वारदात रामपुर में हुई है। बदमाशों ने पति को बंधक बनाकर महिला से लूट और सामूहिक दुष्कर्म की घटना अंजाम दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला का मेडिकल कराया है।

रामपुर के एक गांव निवासी दंपती रविवार रात बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में लखमन नगला गांव के पास दो बाइक पर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने तमंचे दिखाकर दंपती से दस हजार रुपये, सोने के कुंडल, झुमके, मोबाइल आदि लूट लिया। दोनों ने जब इसका विरोध किया तो उनसे मारपीट की गई। बाद में पति को पेड़ से बांधकर पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। चीख पुकार पर लखमन नगला के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख बदमाश भाग गए।

ग्रामीणों ने पुलिस को भी बुला लिया। दंपती से बदमाशों के बारे में जानकारी की और उनकी तलाश में काम्बिंग भी की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। मंगलवार को पीड़िता के पति ने घटना की तहरीर दी। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पहले महिला के पति ने सिर्फ लूट की जानकारी दी थी। डेढ़ घंटे बाद दुष्कर्म की बात बताई। पति से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करा दिया है। महिला का मेडिकल कराया जा रहा है।
रामपुर/उत्तर प्रदेश से जिला प्रभारी सतीश कुमार। 
Blogger द्वारा संचालित.