Random Posts

test

नहटौर - प्रभारी निरीक्षक ने लगवाए कोरोना वायरस को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी व जागरूकता सन्देश के पोस्टर


visitor counter अभी तक पाठक संख्या.... 
प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने विश्व भर में कहर बनकर फ़ैल रही कोरोना वायरस महामारी  के प्रति लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से नगर में विभिन्न स्थानों पर पोस्टर लगवाए। इन पोस्टरों में कोरोना को लेकर महत्वपूर्ण जानकारिया व जागरूकता सन्देश शामिल है। उन्होंने क्षेत्रीय निवासियों से जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक तथा अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक अधिकारियो द्वारा फेस बुक पेज कोरोना फाइटर बिजनौर पर लगातार लाइव आकर जनता से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के निदान के बारे में बताया। उन्होंने बताया की प्रति दिन शाम सात बजे चिकित्सा व अन्य क्षेत्रों से प्रतिष्ठित विशेषज्ञों को बुलाकर जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का निदान किया जा रहा है। 

पाठको को बताना उचित होगा कि बिजनौर पुलिस ने फेसबुक फाइटर बिजनौर के नाम से एक फेसबुक पेज बनाया है। इस पेज पर प्रतिदिन जनता की समस्याओ का निस्तारण व प्रश्नो के उत्तर अधिकारियो द्वारा दिए जाते है। इस फेसबुक पेज के प्रचार व अधिक से अधिक संख्या में लोग इससे जुड़े इस हेतु ये पोस्टर नगर में लगवाए गए है। 

प्रभारी निरीक्षक ने बताया की कोई भी क्षेत्रीय निवासी उक्त पेज पर शाम 7 बजे फेसबुक पेज पर जाकर अधिकारियो के सीधे प्रसारण को देख व सुन सकता है तथा कोरोना वायरस व लॉकडाउन को लेकर अपने मन में उमड़ रहे प्रश्नो के उत्तर अधिकारियो से प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया की अफवाहों को फैलने से रोकने व महत्वपूर्ण जानकारियों व जागरूकता सन्देश लोगो तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन बिजनौर की ओर से ये पहल की गई है।  


समाचार श्रोत - नहटौर/जिला बिजनौर से संवाददाता परवेज दानिश। 
Blogger द्वारा संचालित.