Random Posts

test

गजरौला - घर में सो रहे युवक के गोली मारी, पुलिस जांच में जुटी


web counter
गजरौला क्षेत्र के गाँव में घर में सो रहे एक युवक के गोली मारने का मामला प्रकाश में आया है। घटना जिला अमरोहा के गजरौला क्षेत्र के एक गांव की है जहां कल रात एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। युवक को सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। मामले की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस भी जांच में जुटी है।

प्राप्त सूचना के अनुसार गजरौला क्षेत्र के गांव लिसड़ी बुजुर्ग  निवासी आसत खा का पुत्र लद्दाम खां गुरुवार की रात करीब 12:00 बजे घर के बरामदे में सो रहा था। इसी बीच किसी ने युवक को गोली मार दी। दोनों गोलियां कमर पर कूल्हे पर लगी हैं। फायरिंग की आवाज सुनकर खलबली मच गई और लोग सड़कों पर निकल आए। घायल युवक को आनन-फानन में सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक चिकित्सा के उपरांत जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अभी तक गोली चलाने वाले कौन थे इस बारे में कोई खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस जांच में जुटी है।

बताया गया कि पूर्व में राशन डीलर के चुनाव को लेकर भी दो पक्षों के बीच रंजिश में फायरिंग हुई थी। इस घटना में पुलिस कई विकल्पों पर कार्य कर रही है। पुलिस घर के लोगों व आसपास रहने वालों से भी जानकारी जुटा रही है जिससे वारदात की असली वजह सामने आ सके।


Blogger द्वारा संचालित.