Random Posts

test

अमरोहा - 10 वर्ष पूर्व पिता के मारे गए थप्पड़ का बदला लेने को पुत्र बना हत्यारा, एएसपी ने प्रेस कांफ्रेंस में किया खुलासा

visitor counter
जिला अमरोहा के आदमपुर थाना क्षेत्र में तीन मांह पूर्व गोली मारकर की गयी किसान की हत्या के आरोपित चाचा भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके तीसरे साथी की तलाश की जा रही है। हत्या का कारण अब से लगभग 10 वर्ष पूर्व किसी बात पर मृतक द्वारा थप्पड़ मार दिया जाना बताया गया है। 
अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप ने प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि मृतक गोवर्धन ने 10 वर्ष पूर्व आरोपित हुक्म सिंह के पिता के नंदराम किसी बात को लेकर थप्पड़ मार दिया था। 10 वर्ष पूर्व पिता को मारे गए उस थप्पड़ की गूँज पुत्र हुक्म सिंह के कानो में अभी तक जिन्दा थी। हुक्म सिंह ने अब उस थप्पड़ का बदला लेने हेतु अपने भतीजे व एक अन्य साथी के साथ मिलकर गोवर्धन की हत्या कर दी। 2 मार्च की रात थाना क्षेत्र के गाँव सतारा में किसान गोवर्धन की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में मृतक के बेटे अखिलेश की ओर से दी गयी तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना कर पुलिस आरोपितों तक पहुँचने में सफल रही और आरोपित चाचा भतीजे को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
बताया गया कि हुक्म सिंह का भतीजा अजब सिंह जो इस वारदात में उसका साथी था उसका भी जमीन को लेकर गोवर्धन के बेटे से झगड़ा चल रहा था। अजब सिंह अपनी 3 बीघा जमीन गोवर्धन के बेटे राहुल को बेच चुका है लेकिन कब्ज़ा नहीं दिया है, इसी बात को लेकर अजब सिंह का भी गोवर्धन के बेटे राहुल से झगड़ा था। हुक्म सिंह ने अपने भतीजे अजब सिंह व उसके एक दोस्त विनोद के साथ मिलकर 2 मार्च की रात गोवर्धन की हत्या कर दी।   




Blogger द्वारा संचालित.