नहटौर आगमन पर महेंद्र धनौरिया के स्वागत को उमड़े भाजपाई, विधायक कैंप कार्यालय में फूलमालाओं से लादकर किया स्वागत
भूमि विकास बैंक के डायरेक्टर के पद पर चुने जाने के बाद भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महेंद्र धनोरिया का क्षेत्रीय भाजपा विधायक ओमकुमार के कार्यालय पहुचंने पर कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से लादकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
रविवार को प्रातः महेंद्र धनोरिया विधायक ओमकुमार के झालू रोड स्थित कैंप कार्यालय पहुँचे। जहां उनका विधायक ओमकुमार,भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, जिला महामंत्री भूपेंद्र बॉबी, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष करन सिंह सैनी, अनु मो. जिलाध्यक्ष मनोज हिटलर, ब्लॉक प्रमुख मृणाल त्यागी, नगर अध्यक्ष भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के नगराध्यक्ष कपिल शर्मा, शोभित त्यागी, मंडल अध्यक्ष दानवीर सिंह, राजेश त्यागी, दर्पण रावल, ओमपाल सिंह, धनन्जय चौधरी,नामित सभासद वैभव गोयल,रविन्द्र सैनी,विनीता शर्मा,अरविंद जोशी, सिद्धान्त जैन, अंकुश अग्रवाल,शास्वत रस्तोगी,कुलवीर चौधरी,अनुभव विश्वकर्मा,कमल सैनी,प्रशान्त वर्मा,अशोक अग्रवाल,प्रधान कपिल देव,नवनीत चौधरी आदि ने फूलमालाओं से लादकर स्वागत किया। इस अवसर पर महेंद्र धनोरिया ने कहा कि आज जो मैं भूमि विकास बैंक का डायरेक्टर बन सका हूँ उसमें भाजपा नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान है मैं उनका हमेशा ऋणी रहूँगा। उन्होने कहा कि भूमि विकास बैंक हमेशा किसानों के सहयोग के लिए काम करता है। वह किसानों को बैंक द्वारा संचालित योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ दिलाने का काम करेंगे।
विधायक ओम कुमार ने कहा की भाजपा सरकार किसान हितैषी सरकार है और जो कानून बनाया गया है वो पूरी तरह किसानो के हित में है। विपक्ष इस समय देश भर के किसानो को भड़का कर, प्रदर्शन चक्का जाम कराकर अपनी रोटिया सेकने का काम कर रहा है जबकि किसानो की आय दोगुनी हो जायेगी।