Random Posts

test

गजरौला - हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

blog counter अभी तक पाठक संख्या ....
जनपद अमरोहा के गजरौला नगर में एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर की हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मजदूर के साथ ही उसे उठाकर उपचार हेतु सीएचसी ले गए जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस एवं मृतक के परिजन भी  अस्पताल पहुंच गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गजरौला नगर के मोहल्ला विजयनगर में मुखराम का मकान बन रहा है। मकान निर्माण में लगे मजदूरों में तिघरिया बहू की काशीराम कॉलोनी का निवासी नवीन आयु 30 वर्ष पुत्र हरिराम भी मजदूर के रुप में कार्य कर रहा था। आज शनिवार को मकान  पर लिंटर डाला जाना था।  राज मिस्त्री सरिया आदि बांधने के काम में लगे हुए थे। इसी बीच सरिया कम पड़ने पर मिस्त्री ने नवीन से 3 फुट का सरिया लाने के लिए कहा। नवीन नीचे गया और थोड़ी देर बाद लगभग 10 फुट का सरिया लेकर ऊपर पहुंचा। बताया गया कि जब वह 10 फुट का सरिया लेकर छत पर पहुंचा सरिया ऊपर गुजर रही हाईटेंशन तारों से भिड़ गया और नवीन करंट की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आने पर नवीन की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद काम कर रहे अन्य मजदूरों में हड़कंप मच गया। अन्य मजदूर नवीन को आनन-फानन में उपचार हेतु एक निजी चिकित्सालय में लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद नवीन को सीएचसी भी ले जाया गया वहां भी चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर नवीन के परिजन व पुलिस भी सीएचसी पहुंच गई।

मृतक नवीन के तीन बेटियां हैं एवं उसकी पत्नी रिंकी सीएचसी में आशा के पद पर कार्यरत है। नवीन की मौत के बाद स्त्रियों की जिम्मेदारी पूरी तरह से रिंकी के कंधों पर आ गई है। नवीन की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

 









Blogger द्वारा संचालित.