Random Posts

test

बिजनौर - किसान कांग्रेस सेल के जिलाध्यक्ष को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी

Newsindia17.com
blog counterअभी तक पाठक संख्या ....
बीती रात अज्ञात बदमाशों ने नगर पालिका बिजनौर के सभासद विनोद तोमर तो कांग्रेस किसान सेल के जिलाध्यक्ष भी है को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्रवासियों व पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफेर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकरी के अनुसार गत रात्रि कांग्रेस किसान सेल के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता विनोद तोमर निवासी शील कुंज कॉलोनी, सिविल लाइन द्वितीय अपने घर जा रहे थे। जब वे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास कालरा गेस्ट हाउस के पास पहुंचे तो पीछे की ओर से आये बुलेट बाइक सवार अज्ञात बदमाशो ने उन पर फायर कर दिया। गोली विनोद तोमर की कमर में लगी।

वारदात को अंजाम देने के बाद अज्ञात बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब रहे। गोली मारे जाने की सूचना पर क्षेत्रवासियों व पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया। घायल विनोद तोमर को तुरन्त उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेरठ रेफेर कर दिया गया। 

घटना कि सूचना पर एस पी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता व प्रभारी कोतवाली राजेश सोलंकी मौके पर पहुंचे व मुआयना किया।






 


Blogger द्वारा संचालित.