Random Posts

test

चाँदपुर - कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम में कृषि कानूनों को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर बरसे प्रदेशाध्यक्ष

web counter अभी तक पाठक संंख्या....
आज चांदपुर नगर के बास्टा रोड स्थित मुग़ल गार्डन में कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू अपने सम्बोधन के माध्यम से कृषि कानूनों को लेकर भाजपा की केंद्र सरकार जमकर बरसे।  

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों का जमकर उत्पीड़न हो रहा है। कृषि कानून के विरोध को लेकर जो व्यवहार किसानों के साथ हुआ है, वह किसी से छिपा नहीं है। कृषि कानून पूरी तरह किसान विरोधी है, बावजूद इसके सरकार हठधर्मिता कर रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था भी बिगड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के चलते अब तक 100 से अधिक किसान शहीद हो चुके है। उन्होंने कहा कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य को समाप्त करना चाह रही है तथा जमाखोरी को बढ़ावा दे रही है। 

बास्टा रोड पर मुगल गार्डन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर तंज कसा। कहा कि सरकार का घमंड अब नहीं चलने वाला। कृषि कानून को लेकर किसान आंदोलनरत हैं और कांग्रेस उनके साथ है। किसानों के साथ हाल ही में जो हुआ, वह सरकार की नाकामी को साबित करती है। किसानों के साथ-साथ जनता भी सरकार को इसका जवाब अवश्य देगी। कहा कि प्रदेश में महिला उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जबकि, सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की बात करती है। उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों के खिलाफ सरकार द्वारा मुकदमे दर्ज करा दिए जाते हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर भी मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। कहा कि सपा और बसपा भी अब आम आदमी की लड़ाई की बात नहीं करती है। प्रदेश सचिव विदित चौधरी व जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में जिला प्रभारी मुन्ना लाल प्रेमी, ओमवती, नजाकत अल्वी, गौरव शर्मा, रजा अस्करी रिजवी, अफजल कुरैशी आदि शामिल रहे। 


Blogger द्वारा संचालित.