Random Posts

test

धामपुर - परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने किया जनसेवक शब्द को चरितार्थ, सड़क दुर्घटना में घायल युवको को पहुँचाया अस्पताल

web counterअभी तक पाठक संख्या ....
धामपुर - नूरपुर मार्ग पर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दो युवकों को परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने मानवता का परिचय देते हुए अपनी गाड़ी से अस्पताल में भर्ती कराया। समय से उपचार मिलने के चलते दोनों युवकों की जान बच सकी। घायलों के परिजनों ने परिवहन मंत्री की इस दरियादिली की मुक्त कंठ से सराहना की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रविवार देर रात परिवहन मंत्री अशोक कटारिया का काफिला अपने गांव से धामपुर लौट रहा था। इसी दौरान नगीना थाना क्षेत्र के गांव समसपुर सद्दू निवासी रामअवतार अपने जीजा जयप्रकाश निवासी गाँव मोरना के साथ धामपुर की तरफ आ रहे थे। बताया गया कि ये दोनों चाँदपुर से स्कूटी खरीदकर वापस लौट रहे थे। जब ये दोनों ग्राम नींदड़ू के पास पहुँचे कोई अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि जब परिवहन मंत्री का काफिला वहाँ पहुँचा तो उन्होंने देखा कि बीच सड़क पर दो घायल अवस्था में बेसुध पड़े हैं। इतना ही नहीं स्कूटी में भी आग लग गई थी। दोनों के अत्यधिक रक्तस्त्राव भी हो रहा था। 

परिवहन मंत्री ने काफिले को रुकवा कर अपनी गाड़ी से दोनों घायलों को उपचार के लिए नगर के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। चिकित्सक डा. दीपक गोयल ने बताया कि समय से उपचार मिलने से दोनों की जान बच सकी है।


Blogger द्वारा संचालित.