भारत में 32 करोड़ लोगों को वैक्सीन 163 दिन में लगी, अमरीका में इस आंकड़े तक पहुंचने में लग गए थे इतने दिन ? https://ift.tt/2SxwPcU
इंटरनेट डेस्क। दुनियाभर में सबसे तेज रफ्तार से कोरोना वैक्सीनेशन अभियान भारत में चल रहा है। कोरोना वायरस को मात देने के लिए भारत में चलाए जा रहे विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत आज भारत ने एक और उपलब्धि हासिल की है। भारत ने 32 करोड़ लोगों तक वैक्सीनेशन की प्रक्रिया पूरी करने में 163 दिन का समय लगा जबकि अमरीका में 32 करोड़ लोगों को वैक्सीन देने में करीब 193 दिन का समय लगा है।
India taking a distinct lead in total vaccine doses administered in the world. Surpassing the US, India took 163 days to reach the 32 crore benchmark. The US took 193 days: Union Health Ministry pic.twitter.com/d3sFCarg9i
— ANI (@ANI) June 29, 2021
एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, आज मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सचिव लव अग्रवाल ने बताया किदुनिया में कुल वैक्सीन खुराक में भारत तेजी से बढ़त बनाए हुए हैं। अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए भारत ने 32 करोड़ के बेंचमार्क तक पहुंचने में 163 दिन लिए हैं जबकि अमरीका को यहां तक पहुंचने में193 दिन का समय लगा।
गौरतलब है कि इससे पहले भारत ने सबसे तेज और सर्वाधिक आबादी तक वैक्सीन पहुंचाने का टार्गेट हासिल किया था। भारत में तेजी से वैक्सीनेशन के कार्य को किया जा रहा है।