Random Posts

test

संभल - युवती के साथ दुष्कर्म व वीडियो वायरल करने के मामले में दो महिलाओ समेत 3 के खिलाफ केस दर्ज


संभल जिले के हजरत नगर गढ़ी क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म करने और घटना का वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

आज मंगलवार को संभल के पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हजरत नगर गढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी ने आरोप लगाया है कि 26 जून को उसकी 19 वर्षीय बेटी को गांव की ही दो महिलाएं जंगल में चारा काटने अपने साथ ले गई थी। वहां गांव के युवक शनि ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने घटना का वीडियो भी बनाया और उसे वायरल कर दिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि  बताया कि इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। लड़की को अपने साथ ले जाने वाली दोनों महिलाओं के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। आरोपी युवक को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है।


web counter अभी तक पाठक संख्या ....


Blogger द्वारा संचालित.