पंजाब में कांग्रेस पार्टी में मचे आंतरिक कलह के बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने राहुल गांधी से की मुलाकात, सियासी गलियारों में मीटिंग के चर्चे https://ift.tt/3dsGQPQ
इंटरनेट डेस्क। पंजाब में जारी कांग्रेस पार्टी में आंतरिक कलह के बीच आज बुधवार को पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। आपको बता दें कि आगामी साल 2022 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिहाज से ये मुलाकात काफी महत्वपूर्ण बताई जा रही है।
Punjab Congress leader Navjot Singh Sidhu leaves after meeting party leader Rahul Gandhi at his residence. pic.twitter.com/PLFRAFbgGm
— ANI (@ANI) June 30, 2021
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसा, राज्य में पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान के बीच ये मुलाकात सियासी गलियारों में अहम कड़ी साबित होगी। इससे पहले आज नवजोत सिंह सिद्धूने पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा से भी उनके आवास पर मुलाकात की।
Delhi: Punjab Congress leader Navjot Singh Sidhu arrives at the residence of party leader Rahul Gandhi. pic.twitter.com/UGdwdSrsb1
— ANI (@ANI) June 30, 2021
गौरतलब है कि पहले ये माना जा रहा था कि कांग्रेस हाईकमान नवजोत सिंह सिद्धू को आगामी विधानसभा चुनाव में कैंपेन कमेटी का चेयरमैन बनाएगा। लेकिन अभी तक इस पर बात नहीं बनी है। वहीं ये भी माना जा रहा है किसिद्धू सरकार में उप मुख्यमंत्री या फिर संगठन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की भूमिका चाहते हैं।