Mirzoram : आज ही के दिन 35 साल पहले देश का 23वां राज्य बना था मिजोरम, सीएम जोरमथांगा ने ट्वीट कर दी बधाई https://ift.tt/364eXJL
इंटरनेट डेस्क। मिजोरम के मुख्यमंत्री और मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के अध्यक्ष जोरमथांगा ने आज एक ट्वीट कर बताया कि 1986 में हस्ताक्षरित ऐतिहासिक मिजोरम शांति समझौता देश में सबसे सफल समझौता था और शांति का एक मॉडल है।केंद्र सरकार और तत्कालीन भूमिगत एमएनएफ के बीच ऐतिहासिक 'मिजो समझौते' पर हस्ताक्षर की वर्षगांठ हर साल 30 जून को मनायी जाती है। आज ही के दिन मिजोरम के रूप में नए राज्य का गठन किया गया था।
The most successful Peace Accord was signed 35-years-ago on this day, making #Mizoram one of the most peaceful states, since then.
— Zoramthanga (@ZoramthangaCM) June 30, 2021
Let the Peace we enjoy today be a reminder of the past sacrifices & commitment of the Mizo people.#RemnaNi#MizoramPeaceAccord#35thAnniversary pic.twitter.com/54ltkHofB2
एएनआई न्यूज एजेंसी के अऩुसार, जोरमथांगा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए जोरमथांगा ने शांति समझौते की 35वीं वर्षगांठ के अवसर पर लोगों को बधाई दी।उन्होंने कहा कि मिजोरम शांति समझौता भारत सरकार द्वारा हस्ताक्षरित अब तक का सबसे सफल शांति समझौता था।
वहींमिजोरम के खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रॉयटे ने भी ट्वीट कर मिजोरम के लोगों को बधाई दी। उन्होंने लिखा किमिजोरम के सभी लोगों और मिजो नेशनल फ्रंट और भारत के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने की 35वीं वर्षगांठ पर रेमना नी पर दुनियाभर के सभी मिजो लोगों को बधाई और शुभकामनाएं।सभी शांति निर्माताओं को सम्मान और सलाम।